फिल्म निर्माता और निर्देशक रोहित शेट्टी को वर्ष 1982 में आई सुपरहिट फिल्म 'अंगूर' के रीमेक में मुख्य भूमिकाएं निभाने के लिए अभिनेत्रियां मिल गई हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वह अपनी इस फिल्म के लिए अभिनेता का चुनाव तो रणवीर सिंह के रूप में पहले ही कर चुके हैं। अब इस फिल्म में मुख्य भूमिकाएं निभाने के लिए उनकी अभिनेत्रियों की तलाश भी पूरी कर दी है अभिनेत्री पूजा हेगड़े और जैकलीन फर्नांडिस ने।
2 of 6
पूजा हेगड़े और जैकलिन फर्नांडिस
- फोटो : instagram: hegdepooja,jacquelinef143
सूत्र बताते हैं कि फिल्म में रणवीर का दोहरा किरदार होगा जिसमें वह पूजा और जैकलीन दोनों ही अभिनेत्रियों के साथ नजर आएंगे। रणवीर के लिए ये दोनों ही अभिनेत्रियां नई हैं। उन्होंने अभी तक इनके साथ कोई फिल्म नहीं की है। पूजा और जैकलीन के किरदारों को लेखक ने काफी अच्छे ढंग से लिखा है। दोनों की कहानियां अलग-अलग होंगी और फिल्म में विवाद पैदा करेंगी। इसी से फिल्म में कॉमेडी का तड़का लगेगा।
3 of 6
रोहित शेट्टी
- फोटो : फाइल
धीरे-धीरे रोहित फिल्म की सब चीजों को तैयार करते जा रहे हैं लेकिन फिलहाल उन्होंने इसका शीर्षक नहीं सोचा है। फिल्म की पटकथा भी पूरी तरह से तैयार नहीं है। रोहित अपना पूरा ध्यान केंद्रित करके इस फिल्म को बनाने की तैयारियों में जुटे हुए हैं। रोहित के दिमाग में इस क्लासिक कॉमेडी फिल्म से प्रेरित होकर एक फिल्म बनाने का विचार काफी दिन से चल रहा था लेकिन वह अपनी पुलिस फ्रेंचाइजी की एक नई दुनिया बनाने के चक्कर में इस पर काम नहीं कर पा रहे थे।
4 of 6
गौरी खान, शाहरुख खान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वर्ष 2015 में रोहित ने इस फिल्म में मुख्य किरदार निभाने के लिए अभिनेता शाहरुख खान को चुना था। लेकिन, तब अपनी ही फिल्मों में व्यस्त होने की वजह से रोहित ठीक से इस फिल्म को वक्त नहीं दे पाए। और फिर शाहरुख खान से भी इस किरदार को लेकर बातचीत ठीक से बनी नहीं। इसलिए, रोहित ने अपने इस प्रोजेक्ट को ठंडे बस्ते में डाल दिया। लॉकडाउन के इस दौर में जब घर बैठे रोहित को मौका मिला तो उन्होंने अपने इस प्रोजेक्ट को फिर से बाहर निकाला और तैयारियां शुरू कर दीं।
5 of 6
सूर्यवंशी की टीम
- फोटो : फाइल
फिल्म के लिए अभिनेता और अभिनेत्रियों का चयन उन्होंने जरूर कर लिया है लेकिन अभी तक उनकी ओर से इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। हो सकता है कि जल्द ही वह इसकी घोषणा भी कर दें और साथ ही शूटिंग भी शुरू हो जाए! रोहित और रणवीर ने वर्ष 2018 में आई फिल्म 'सिंबा' में एक साथ काम किया है। इसके अलावा रणवीर रोहित की अगली फिल्म 'सूर्यवंशी' में अजय देवगन के साथ एक्सटेंडेड कैमियो करते हुए भी दिखेंगे। इस फिल्म में अक्षय कुमार और कटरीना कैफ मुख्य भूमिकाओं में हैं।