अक्षय कुमार के बाद ये एक्ट्रेस करेंगी शहीद परिवारों की मदद, फिल्म की फीस देंगी दान
दरअसल, 'अय्यारी' की एक्ट्रेस पूजा चोपड़ा फिल्म से कमाई का कुछ हिस्सा शहीद जवानों के परिवारों को देंगी। पूजा चोपड़ा डिजिटल एप 'भारत के वीर' के जरिए यह दान करेंगी जिससे शहीदों के परिवारों तक सीधे पैसा पहुंचे।
'भारत के वीर' एप को लॉन्च करने के लिए एक्टर अक्षय कुमार ने पहल की थी। जिसके बाद इस एप को बनाया गया। बता दें कि इसकी लॉन्चिंग के वक्त गृह मंत्री राजनाथ सिंह खुद मौजूद थे।
At the #BharatKeVeer Anthem launch sung by @Kailashkher. While they keep us alive, the least we can do is keep them alive in our hearts. Bharat ke veeron, tumko naman 🙏🏻 pic.twitter.com/zJuzsT02AQ
एक्ट्रेस पूजा चोपड़ा ने बताया, 'फिल्म की शूटिंग के दौरान जब वह बीएसएफ जवानों के साथ थीं तो उन्हें कई किस्से सुनने को मिले कि किस तरह सेना के जवान अपने देश के लिए जान तक कुर्बान कर देते हैं।'