बॉलीवुड में कभी टॉप एक्ट्रेस में गिनी जाने वाली पूजा बत्रा ने अब फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली है। 2002 में उन्होंने सर्जन डॉक्टर सोनू अहलूवालिया से शादी कर ली थी और अमेरिका जाकर बस गई थीं। लेकिन ये शादी ज्यादा दिनों तक नहीं टिकी और 9 साल बाद सोनू और पूजा का तलाक हो गया। हाल में खबर आई की पूजा ने बॉलीवुड एक्टर नवाब शाह से शादी कर ली है।
2 of 5
Pooja Batra marries Nawab Shah
- फोटो : instagram
पूजा बत्रा बीते कई दिनों नवाब शाह के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में थीं। दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया गया। दोनों एक-दूसरे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है।
3 of 5
Nawab Shah
- फोटो : instagram
‘स्पॉटबॉय-ई’ की खबर के अनुसार, पूजा बत्रा और नवाब शाह ने जम्मू-कश्मीर में शादी की है। ईद पर नवाब ने इंस्टाग्राम पर पूजा के साथ तस्वीर शेयर कर अपने रिलेशनशिप को कबूला था। नवाब ने फोटो के कैप्शन में लिखा था कि उन्हें 46 साल बाद अपनी सोलमेट मिली है।
4 of 5
Pooja Batra and Nawab Shah
- फोटो : instagram
पूर्व फेमिना मिस इंडिया इंटरनेशनल रह चुकीं अभिनेत्री पूजा बत्रा की यह दूसरी शादी है। पूजा विरासत, नायक, हसीना मान जाएगी, भाई, फर्ज और एबीसीडी 2 जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। । पूजा विरासत, नायक, हसीना मान जाएगी, भाई, फर्ज और एबीसीडी 2 जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
5 of 5
Nawab Shah
- फोटो : instagram
वहीं नवाब शाह भी भाग मिल्खा भाग, डॉन 2, दिलवाले, टाइगर जिंदा है सहित कई सुपरहिट बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके हैं। सलमान खान की अपकमिंग फिल्म दबंग 3 में नवाब शाह अहम किरदार में नजर आएंगे।