पूजा बत्रा (Pooja Batra) और अभिनेता नवाब शाह (Nawab Shah) 77वें गोल्डन ग्लोब्स (Golden Globes) अवॉर्ड समारोह के बाद की पार्टी में शामिल हुए। इसके बाद की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस खास मौके पर पूजा ने चारु पारासर द्वारा डिजाइन किया हुआ हाईनेक कुर्ता पहन रखा था, वहीं उनके पति नवाब ने टक्सीडो पहन रखा था।
Golden Globes की पार्टी से सामने आई नवाब शाह और पूजा बत्रा की तस्वीर, पिछले साल ही रचाई है शादी
नवाब शाह (Nawab Shah) ने इसकी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर कीं। तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- जब ग्लोब गोल्डन हो। इसके अलावा नवाब ने अपने इंस्टाग्राम पर साचा बरोन कोहेन के साथ की तस्वीर भी शेयर की, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था, 'डिक्टेटर ब्लूज'।
View this post on Instagram
When the globe is golden 🌟🎥🎩...
A post shared by Nawab Shah (@nawwabshah) on
शादी पर बात करते हुए नवाब शाह ने बताया था- 'मैंने उसे उसके परिवारवालों के सामने ही प्रपोज किया था। मैंने पहले से कुछ प्लान नहीं किया था, ये बस हो गया। हम दोनों के लिए ये बहुत खूबसूरत पल था। जब आपको पता है कि वो शख्स आपके लिए ही बना है तो जिंदगी जीने की हिम्मत और बढ़ जाती है।' बता दें कि पूजा ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'मेरे दोस्त मुझसे पूछते थे कि हम शादी में देरी क्यों कर रहे हैं। मैं हवा के साथ बहना चाहती थी लेकिन फिर मुझे लगा कि नवाब ही वो शख्स हैं जिनके साथ मैं अपनी पूरी जिंदगी बिता सकती हूं।'
बता दें कि ये पूजा की दूसरी शादी है। पूजा ने साल 2002 में सर्जन डॉक्टर सोनू अहलूवालिया से शादी की थी और अमेरिका जाकर बस गई थीं। नौ साल बाद दोनों का तलाक हो गया। अपने तलाक को लेकर पूजा ने कहा था, 'मेरी जिंदगी बहुत मुश्किलों से गुजरी है। आठ साल की शादी में मैं निगेटिव एनर्जी से घिरी रही। डिवॉर्स लेना मेरे लिए जरूरी हो गया था।' शादी टूटने के बाद पूजा ने प्यार को एक मौका दिया था। इस बात की जानकारी पूजा ने साल 2016 में दिए एक इंटरव्यू में दी थी।