मशहूर फिल्म मेकर मणिरत्नम की बहुप्रतीक्षित पीरियड एक्शन ड्रामा पोन्नियिन सेलवन 1 को लेकर बीते लंबे समय से बज बना हुआ है। आज रिलीज होने वाली इस फिल्म को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी बीच अब यह फिल्म एक बार फिर चर्चा में हैं। हाल ही में फिल्म के निर्देशक मणिरत्नम की पत्नी सुहासिनी मणिरत्नम एक स्व-घोषित फिल्म समीक्षक उमैर संधू के फेक फिल्म रिव्यू का खुलासा किया है।
Ponniyin Selvan Review: मणिरत्नम की पत्नी ने किया 'फेक' रिव्यू का पर्दाफाश, पूछा- कहां देख ली पोन्नियिन सेल्वन
मशहूर फिल्म मेकर मणिरत्नम की बहुप्रतीक्षित पीरियड एक्शन ड्रामा पोन्नियिन सेलवन 1 को लेकर बीते लंबे समय से बज बना हुआ है। आज रिलीज होने वाली इस फिल्म को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
'ओवरसीज फिल्म क्रिटिक' होने का दावा करने वाले उमैर हिंदी और दक्षिण फिल्मों की समीक्षा करते हैं। वह अक्सर भारत में फिल्म रिलीज होने से पहले ही उनकी समीक्षा कर देते हैं। ऐसे में दर्शकों को लगता था कि विदेशों में आयोजित होने वाले प्रेस शो तक उनकी पहुंच है, लेकिन हकीकत इसके बिल्कुल विपरीत है। इसी बीच उमैर संधू ने 27 सितंबर को अपने ट्विटर हैंडल पर पोन्नियिन सेलवन की रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर अपनी समीक्षा साझा की।
फिल्म की समीक्षा करते हुए उन्होंने लिखा, “पहली समीक्षा पीएस1, शानदार प्रोडक्शन डिजाइनिंग और वीएफएक्स के साथ अद्भुत सिनेमाई गाथा! चियान विक्रम और कार्थी ने पूरा ध्यान चुरा लिया। वहीं ऐश्वर्या राय बच्चन ने दमदार वापसी की और वह आश्चर्यजनक लग रही हैं। कुल मिलाकर, यह फिल्म एक डिसेंट हिस्टोरिकल ड्रामा है, जिसमें कुछ ट्विस्ट और ताली बजाने लायक पल भी है।”
PS-1 Twitter Review: दर्शकों ने मणिरत्नम की फिल्म को दिए 100 में से 100 अंक, बताया अब तक की सबसे बेहतरीन मूवी
उमैर की इसी समीक्षा पर अब मणिरत्नम की पत्नी सुहासिनी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उमैर संधू और उनकी समीक्षा को बेनकाब करते हुए उन्होंने लिखा, 'यह कौन है प्लीज। अभी रिलीज होने वाली फिल्म तक आपकी पहुंच क्या है?” खैर, फिल्म कैसी है यह तो रिलीज होने के बाद ही पता चल सकेगा। लेकिन अपने इस ट्वीट के जरिए सुहासिनी मणिरत्नम ने दर्शकों की शंकाओं को दूर जरूर कर दिया है।
Box Office Report: क्या विक्रम वेधा पर भारी पड़ेगी पीएस-1? बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट में जानें सभी फिल्मों का हाल
Who is this please. What is your access to a film yet to release
— Suhasini Maniratnam (@hasinimani) September 28, 2022
फिल्म की बात करें तो आज रिलीज होने वाली यह फिल्म मणिरत्नम द्वारा निर्देशित की गई है। पोन्नियिन सेलवन 1 कल्कि कृष्णमूर्ति के इसी नाम के 1955 में लिखे एक उपन्यास पर आधारित है। यह अरुलमोझीवर्मन के शुरुआती दिनों की कहानी बताता है, जो बाद में महान चोल सम्राट राजराजा चोल प्रथम बने थे। फिल्म में विक्रम, ऐश्वर्या बच्चन, कार्थी जैसे कई कलाकार नजर आए हैं।
Adipurush Teaser Poster: सामने आया आदिपुरुष का फर्स्ट लुक पोस्टर, राम के किरदार में खूब जंचे प्रभास