फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Adipurush Teaser Poster: सामने आया आदिपुरुष का फर्स्ट लुक पोस्टर, राम के किरदार में खूब जंचे प्रभास

Fri, 30 Sep 2022 07:33 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 30 Sep 2022 07:33 AM IST
सार

साउथ सुपर स्टार प्रभास और बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म आदिपुरुष को लेकर चर्चा में हैं।

विज्ञापन
Prabhas and kriti sanon starrer om raut film adipurush first look poster out watch here
फिल्म आदिपुरुष - फोटो : Instagram
साउथ सुपर स्टार प्रभास और बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म आदिपुरुष को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म बीते लंबे समय से लोगों के बीच उत्सुकता का कारण बनी हुई है। ऐसे में फैंस की बेताबी को कम करते हुए मेकर्स ने फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी कर दिया है। सामने आए पोस्टर में अभिनेता प्रभास राम की भूमिका में धनुष पकड़े नजर आ रहे हैं। अभिनेता पर उनका यह लुक काफी जंच रहा है।
Prabhas and kriti sanon starrer om raut film adipurush first look poster out watch here
आदिपुरुष - फोटो : Social media
फिल्म के इस फर्स्ट लुक पोस्टर को अभिनेता प्रभास ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। मेकर्स ने पांच भाषाओं में फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर को जारी किया है। पोस्टर शेयर करते हुए अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, आरंभ। अयोध्या, यूपी में सरयू नदी के तट पर एक जादुई यात्रा शुरू करने के लिए हमारे साथ जुड़ें। हमारी फिल्म आदिपुरुष के पहले पोस्टर और टीजर का अनावरण 2 अक्तूबर को शाम 7:11 बजे अयोध्या में हमारे साथ करें। फिल्म 12 जनवरी, 2023 को आईमैक्स (IMAX) और थ्रीD में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
 

Jacqueline Fernandez: इमेज चमकाने को जैकलीन ने लिया स्वच्छता अभियान का सहारा, इस निर्माता ने बढ़ाया मदद का हाथ



 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Prabhas (@actorprabhas)

Prabhas and kriti sanon starrer om raut film adipurush first look poster out watch here
आदिपुरुष - फोटो : Social media

यह फिल्म हिंदी की सिनेमा की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। बड़े बजट से बन रही इस फिल्म का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में फिल्म के पोस्टर के सामने आने के बाद अब फैंस की उत्सुकता और भी ज्यादा बढ़ गई है। इससे पहले जानकारी सामने आई थी कि फिल्म का टीजर उत्तर प्रदेश स्थित भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या में जारी किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक फिल्म ने मेकर्स ने इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का टीजर 2 अक्टूबर को भगवान राम की नगरी में अयोध्या में सरयू नदी के किनारे रिलीज करने का फैसला किया है।

Box Office Report: क्या विक्रम वेधा पर भारी पड़ेगी पीएस-1? बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट में जानें सभी फिल्मों का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhas and kriti sanon starrer om raut film adipurush first look poster out watch here
आदिपुरुष - फोटो : Social media
फिल्म की बात करें तो आदिपुरुष रामायण से प्रेरित एक पौराणिक फिल्म है। फिल्म में प्रभास भगवान राम यानी आदिपुरुष का किरदार निभाएंगे। वहीं, सैफ अली खान लंकेश के किरदार में नजर आएंगे। जबकि कृति सेनन सीता के चरित्र को निभाएंगी। फिल्म में देवदत्त नागे ने हनुमान और सनी सिंह ने लक्ष्मण की भूमिका निभाई है। यह फिल्म अगले साल मकर संक्रांति के मौके पर 12 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
 

Rhea Chakraborty: सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड का थाई हाई स्लिट ड्रेस में जलवा, बोल्ड लुक से धड़काया फैंस का दिल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed