PS-1 Twitter Review: दर्शकों ने मणिरत्नम की फिल्म को दिए 100 में से 100 अंक, बताया अब तक की सबसे बेहतरीन मूवी
पोन्नियिन सेल्वन-1 को वर्तमान में ट्विटर पर खूब प्यार मिल रहा है। मणिरत्नम की फिल्म को दर्शकों से लेकर समीक्षाओं तक की सकारात्मक प्रक्रिया मिल रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मणिरत्नम की फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन -1' ने आज सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वाले दर्शकों ने सोशल मीडिया पर इस एतिहासिक फिल्म का रिव्यू भी साझा करना शुरू कर दिया है। बॉक्स ऑफिस विक्रम वेधा से टक्कर लेने वाली यह फिल्म अपने ओपनिंग डे पर कितना कलेक्शन करेगी यह तो आज रात 9 बजे के बाद पता चलेगा। हालांकि, फिल्म कैसी है? इसकी जानकारी हमें अभी मिल सकती है। आइए जानते हैं, सिनेमाघरों में ने पीएस-1 देखने वाले लोगों ने मणिरत्नम की फिल्म को कैसे रिव्यूज दिए हैं।
बता दें कि मणिरत्नम की फिल्म पोन्नियिन सेल्वन-1, कल्कि कृष्णमूर्ति के उपन्यास पर आधारित है। यह बुक पहली बार 1955 में प्रकाशित की गई थी। पोन्नियिन सेल्वन के निर्माताओं ने फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज करने से पहले लेखक कल्कि कृष्णमूर्ति को श्रद्धांजलि अर्पित की। फिल्म के निर्माता लाइका प्रोडक्शंस ने ट्वीट साझाकर लिखा, "पोन्नियिन सेल्वन-1 उपन्यास के पीछे जिस व्यक्ति की मेहनत और दिमाग है, उसके सम्मान में हमारी तरफ से यह छोटा सा पोस्ट! कल्कि को याद करते हुए!"
In honour of the man and brain behind the #PonniyinSelvan novel! Remembering #Kalki!#PS1 in theatres from tomorrow
— Lyca Productions (@LycaProductions) September 29, 2022
Book your tickets here➡️https://t.co/Zzumq3RceFhttps://t.co/yc8FeTiH0N#PonniyinSelvan1 #PS1FromTomorrow #ManiRatnam @arrahman @MadrasTalkies_ @LycaProductions pic.twitter.com/dtGIOErrpY
किताब पढ़ने वालों को कैसी लगी पीएस-1?
बता दें कि जिस व्यक्ति ने पोन्नियिन सेल्वन-1 नामक किताब पढ़ी है और मणिरत्नम की फिल्म काे सिनेमाघर में देखा है, उसे बुक की तुलना में फिल्म ज्यादा पसंद आई है। एक यूजर ने पीएस-1 का रिव्यू देते हुए बाहुबली का सीन शेयर किया है। जिसमें कट्टप्पा पीछे से बाहुबली को मार देता है। यूजर ने पोस्ट में कट्टप्पा को फिल्म और बाहुबली को किताब बताया है।
💔 #NaaneVaruvean #Vaathi @dhanushkraja #PonniyinSelvan1 pic.twitter.com/4Ohgg3CYE4
— வாத்தி 𝔒𝔫𝔩𝔦𝔫𝔢 𝔇𝔣𝔠™ (@Raghuvaran_07) September 30, 2022
फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वालों ने क्या कहा?
एक यूजर ने लिखा, 'फिल्म की स्टार कास्ट और वीएफएक्स ने इस फिल्म को और मजेदार बना दिया है।' अन्य यूजर ने लिखा, 'अब तक मैंने जितनी भी तमिल फिल्में देखी हैं यह उन सबमें सबसे बेहतरीन हैं।' एक नेटिजन ने सोशल मीडिया पर सिनेमाघर का व्यू शेयर किया है। वीडियो में ऐतिहासिक घटना पर आधारित इस फिल्म को देख हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए थे।
The star cast and the VFx made this movie more interesting. Don't miss it#PonniyinSelvan pic.twitter.com/e85A1pAGDH
— Srinika (@Alinara29374912) September 30, 2022
One of the BEST Tamil movies I have seen. #PonniyinSelvan pic.twitter.com/kMQqhC0keC
— Chand Mehool (@ChandMehool) September 30, 2022
Pure goosebumps 💥🔥 @chiyaan #PonniyinSelvan1 pic.twitter.com/n7pDLWXd5K
— Aditha karikalan (@Vikram__Trends) September 30, 2022
Majestic Performance From #ArunmozhiVarman @actor_jayamravi 🔥😍#PonniyinSelvan1 #Ponniyinselvan #PS1 #JayamRavi pic.twitter.com/Ph3HMRivIG
— En Uyir JayamRavi (@LtbArun_JR4Ever) September 30, 2022