बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय की फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन' यानि 'पीएस 1' का टीजर रिलीज हो गया है। ये एक एपिक ड्रामा फिल्म है जो कि कल्कि कृष्णमूर्ति की 1955 में आए नॉवेल पोन्नियिन सेल्वन पर आधारित है। टीजर में ऐश्वर्या राय का राजसी लुक देखने को मिला है। इस अवतार में वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इसमें कावेरी नदी के बेटे पोन्नियन सेल्वन के भारतीय इतिहास के सबसे महान शासकों में से एक राजा चोल बनने की कहानी को दिखाया गया है।
2 of 4
पीएस-1
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मणिरत्नम की इस पैन इंडिया फिल्म के टीजर को पांच भाषाओं में रिलीज किया गया है। टीजर को महेश बाबू, मोहनलाल, सूर्या अमिताभ बच्चन और रक्षित शेट्टी ने लॉन्च किया है। फिल्म को भी पांच भाषाओं हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज किया जाएगा। फिल्म को लायका प्रोडक्शन्स ने मद्रास टॉकीज के साथ मिलकर प्रमोट किया है। फिल्म का संगीत ए आर रहमान ने दिया है। इस फिल्म का बजट तकरीबन 500 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। अगर वाकई में ऐसा है तो ये भारतीय सिनेमा के इतिहास की अब तक की सबसे महंगी फिल्मों में से एक होगी।
3 of 4
पीएस-1
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पोन्नियिन सेल्वन का टीजर शुरू होता है युद्ध से। राजा का तख्त पाने के लिए युद्ध हो रहा है। कोई हाथी पर बैठकर तो कोई घोड़े पर चढकर वार कर रहा है। इसी बीच पझुवूर का खूबसूरत रानी नंदिनी (ऐश्वर्या राय) और कुंदवई की राजकुमारी (तृषा कृष्णन) का आमना सामना होता है। फिर आवाज सुनाई देती है- 'ये मदिरा, गान, रक्त, युद्ध सबको भुलाने...उसको भुलाने अपने आप को भुलाने....'। कुल मिलाकर मणिरत्नम की इस फिल्म का टीजर काफी धांसू है।
4 of 4
पीएस-1
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म में विक्रम, कार्थी, ऐश्वर्या राय बच्चन, जयम रवि, शोभिता धूलिपाला आदि कलाकार प्रमुख भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म में ऐश्वर्या राय नंदिनी के अलावा मंदाकिनी देवी के किरदार में भी नजर आएंगी। फिल्म में विक्रम 'आदित्य करिकालन' और कार्थी 'वंथियाथेवन' का किरदार निभाने वाले हैं। फिल्म को लेकर फैंस भी काफी उत्सुक हैं।