साउथ फिल्म इंडस्ट्री बीते कुछ समय से बॉक्स ऑफिस पर डंका बजा रही है और आने वाले समय में भी साउथ की कई ऐसी फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस लिस्ट में दिग्गज फिल्ममेकर मणिरत्नम की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन' (पीएस 1) का नाम शामिल है, जिसमें एक बड़ी स्टार कास्ट नजर आएगी। 500 करोड़ के बजट में बन रही यह फिल्म 30 सितंबर को पैन इंडिया लेवल पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। लेकिन रिलीज से पहले ही साउथ की इस धांसू फिल्म ने करोड़ों की कमाई कर ली है।
2 of 4
पीएस-1
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें दावा किया गया है कि मेकर्स ने 'पोन्नियिन सेलवन' के ओटीटी राइट्स करोड़ों की कीमत में बेच दिए हैं। खास बात यह है कि इस रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन' के पहले पार्ट के साथ-साथ दूसरे पार्ट के डिजिटल स्ट्रीमिंग राइट्स भी भारी कीमत में बेचे गए हैं। रिपोर्ट में बताया गया कि फिल्म के दोनों पार्ट के डिजिटल स्ट्रीमिंग राइट्स अमेजन प्राइम वीडियो को 125 करोड़ रुपये में बेचे गए हैं। बड़े बजट में बनी इस फिल्म के लिए यह एक बड़ी डील है।
3 of 4
पीएस-1
- फोटो : सोशल मीडिया
डिजीटल राइट्स के अलावा, इस फिल्म के सेटेलाइट राइट्स की भी भारी डील होने का दावा किया जा रहा है। बता दें कि इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और जब से फिल्म का ट्रेलर सामने आया है तब से ही मणिरत्नम की 'पीएस 1' टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई है। हिंदी ट्रेलर को बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर ने आवाज दी, वहीं दक्षिण भारतीय भाषाओं के ट्रेलर में कमल हासन, राणा दग्गुबाती, पृथ्वीराज सुकुमारन और जयंत काइकिनी ने अपनी आवाज दी है।
4 of 4
पीएस-1
- फोटो : सोशल मीडिया
'पोन्नियिन सेलवन' की कहानी कल्कि कृष्णमूर्ति के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है। फिल्म चोल वंश के राजराजा चोल प्रथम के जीवन के बारे में बताएगी। फिल्म में नंदिनी के रूप में ऐश्वर्या राय बच्चन, आदित्य करिकालन के रूप में विक्रम, वंथियाथेवन के रूप में कार्थी, कुंडवई के रूप में त्रिशा और अरुणमोझी वर्मन के रूप में जयम रवि नजर आने वाले हैं। इसके अलावा 'पीएस 1' में सरथकुमार, प्रभु, लाल, किशोर, अश्विन काकुमानु और ऐश्वर्या लक्ष्मी भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। यह फिल्म इसी महीने हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम सहित कई भाषाओं में रिलीज होगी।