हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी की मुश्किले कम होने का नाम नहीं ले रहीं। गुरुग्राम एक्सीडेंट मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कर लिया है। सपना की ओर से पहले नोटिस का जवाब नहीं देने पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
2 of 5
sapna chaudhary
- फोटो : social media
दरअसल 25 दिसम्बर की रात हीरो होंडा चौक के पास कैंटर और सपना चौधरी की फॉरच्यूनर के बीच भिड़ंत हुई थी। ये फॉरच्यूनर कार सपना चौधरी के नाम है। टक्कर के बाद कैंटर चालक ने इस मामले में शिकायत दी थी।
3 of 5
sapna chaudhary
- फोटो : instagram
सपना चौधरी ने ये बयान दिया था कि एक्सीडेंट के वक्त वह गाड़ी में नहीं थीं और वह इस मामले में किसी तरह की FIR नहीं चाह रही थीं, लेकिन अब कैंटर चालक की शिकायत के बाद सपना चौधरी के ही खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
4 of 5
Sapna Choudhary
- फोटो : instagram
पहले इस हादसे में सपना चौधरी के बाल-बाल बचने की बात कही गई थी। सपना ने ये बयान दिया था कि एक्सीडेंट के वक्त वह गाड़ी में नहीं थीं और वह इस मामले में किसी तरह की FIR नहीं चाह रही थीं। हादसे के वक्त कार में एक चालक व अन्य युवक था जिन्होंने हादसे की शिकायत पुलिस को नहीं दी थी।
5 of 5
Sapna Choudhary
- फोटो : instagram
सपना इन दिनों लगातार डांस परफॉर्मेंस दे रही हैं। सोमवार को सपना ने बढ़ापुर के भाजपा विधायक कुंवर सुशांत सिंह के पुत्र कुंवर शिवादित्य सिंह के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में शिरक्त की थी। सपना को मंच पर देखते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई थी। जब लोगों को इसके बारे में पता चला कि उनके इलाके में सपना आ रही हैं तो काफी संख्या में उनके प्रशंसक यहां पहुंचे थे।
हार्दिक पांड्या के साथ सगाई से हैरान हुए नताशा के पूर्व ब्वॉयफ्रेंड, कही ये बड़ी बात