'रूही अफजा' का नाम बदलकर हुआ 'रूही अफजाना'
फिर बदला राजकुमार- जान्हवी की फिल्म का नाम, भीड़ से रणबीर ने आलिया को ऐसे बचाया, पांच खबरें
मां से साथ वॉटर स्कूटर की सवारी करती नजर आईं सारा अली खान
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा सारा अली खान इन दिनों मालदीव में अपनी मां अमृता सिंह और भाई इब्राहिम अली खान के साथ छुट्टियों का आनंद ले रही हैं। इस दौरान सारा अली खान सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें भी साझा कर रही हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अपनी मां अमृता के साथ वाटर स्कूटर पर सवारी करती हुई दिखाई दे रही हैं। मां बेटी की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95) on
आलिया भट्ट की सुरक्षा करते दिखे रणबीर कपूर
अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को बॉलीवुड की खूबसूरत कपल माना जाता है। दोनों को अक्सर साथ में भी देखा जाता है। बुधवार को रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान ये दोनों अपने फैंस के घिरे नजर आए। फैंस की भीड़ में आलिया भट्ट बुरी तरह से फंस गईं, इस दौरान रणबीर उनको संभालते और सुरक्षा करते नजर आए।
ऐश्वर्या राय की फिल्म के पोस्टर पर अभिनेष बच्चन ने दी प्रतिक्रिया
Are you ready to witness the beginning of the golden era on the big screen? 👑⚔ #PonniyinSelvan
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा ऐश्वर्या राय जल्द फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन' में नजर आने वाली है। इस फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है। ऐश्वर्या राय की फिल्म के पोस्टर को Madras Talkies ने ट्विटर पर साझा किया है। 'पोन्नियिन सेल्वन' के पोस्टर पर ऐश्नर्या के पति और अभिनेता अभिषेक बच्चन ने अपनी प्रतिक्रिया दी। गौरतलब है कि यह फिल्म तमिल की एक फिल्म पर आधारित है। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय एक निगेटिव किरदार में नजर आएंगी।
Shooting in progress 🎥#Kalki #ManiRatnam @LycaProductions @arrahman #RaviVarman @sreekar_prasad #ThottaTharani #Jeyamohan @ShamKaushal @ekalakhani @BrindhaGopal1 @bagapath pic.twitter.com/KNaQTX15Rb
दबंग 3 और गुड न्यूज का कलेक्शन
इन दिनों बॉक्स ऑफिस अभिनेता सलमान खान की दबंग 3 और अक्षय कुमार की फिल्म गुड न्यूज रिलीज है। दोनों फिल्मों को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है, लेकिन 20 दिसंबर को रिलीज हुई दबंग 3 की कमाई में हर दिन गिरावट देखने को मिल रही है। दबंग 3 ने अब तक 131.38 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं 27 दिसंबर को रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म गुड न्यूज हर दिन शानदार कमाई कर रही है। अब तक फिल्म ने 127.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।