Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Chhathi maiya sun li pukar to uthau suraj dev 10 famous songs on chhath

छठ पूजा के गाने: 'छठी मईया सुन ली' से 'उठऊ सूरज देव' तक, इन गानों के बिना अधूरा है पावन पर्व

Fri, 13 Nov 2026 07:31 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 13 Nov 2026 07:31 AM IST
सार

  • छठ के अवसर पर कई मशहूर गाने बजाए जाते हैं।
  • ये गाने इस पर्व के उत्साह को बढ़ा देते हैं।
  • इस खबर में छठ पर सुने जाने वाले कई मशहूर गानों का जिक्र है।

विज्ञापन
Chhathi maiya sun li pukar to uthau suraj dev 10 famous songs on chhath
छठ के गाने - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार के साथ अब लगभग पूरे देश में छठ पूजा की जाती है। इसकी धूम राजधानी दिल्ली में भी देखने को मिलती है। इस पावन अवसर पर हर तरफ छठी मैया के गाने गूंजते हैं। इस पर्व की अहमियत को देखते हुए बॉलीवुड ने भी गाने बनाने शुरू कर दिए हैं। हाल ही में दो फिल्मों में इसके गाने आए हैं। इस खबर में हम आपको छठ पर्व के मशहूर गानों के बारे में बता रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

Chhathi maiya sun li pukar to uthau suraj dev 10 famous songs on chhath
ये प्रेम मोल लिया - फोटो : यूट्यूब
बुलाए छठी मां- ये प्रेम मोल लिया
यह गाना आज ही रिलीज हुआ है। इसमें छठ पर्व के शानदार विजुअल दिखाए गए हैं। इसे आयुष्मा खुराना और शरवरी वाघ पर फिल्माया गया है। इसके बोल मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं। गाने को श्रेया घोषाल और केशव आनंद ने अपनी बेहतरीन आवाज दी है। इसे हिमेश रेशमिया ने कंपोज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Chhathi maiya sun li pukar to uthau suraj dev 10 famous songs on chhath
द वन टीजर - फोटो : Youtube @balajimotionpictures
छठ मईया की महिमा- द वन
सिद्धार्ध मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया पर फिल्माया गया यह गाना काफी लोकप्रिय हुआ। इसमें छठ पूजा की छलक मिलती है। गाने के बोल कौशल किशोर ने लिखे हैं। इसे विशाल मिश्रा ने आवाज दी है।
विज्ञापन

Chhathi maiya sun li pukar to uthau suraj dev 10 famous songs on chhath
छठ के गाने - फोटो : सोशल मीडिया
पहिले पहिल हम कईनी छठी मईया बरत तुहार
शारदा सिन्हा छठ के गानों के लिए काफी मशहूर हैं। यह गाना उन्होंने ही गाना है। गाने में एक ऐसे जोड़े की कहानी दिखाई गई है जो छठ पूजा करता है।

Chhathi maiya sun li pukar to uthau suraj dev 10 famous songs on chhath
छठ के गाने - फोटो : सोशल मीडिया
केलवा जे फरेला घवद से, ओह पर सुगा मेड़राय
सिंगर सोना सिंह के छठ पूजा के गाने काफी मशहूर हैं। उनका यह गाना श्रोताओं में काफी लोकप्रिय है। गाने को मुन्ना मोहित ने लिखा है। राजा भट्टाचार्या ने इसका संगीत तैयार किया है।

Chhathi maiya sun li pukar to uthau suraj dev 10 famous songs on chhath
छठ के गाने - फोटो : सोशल मीडिया
कांच ही बांस के बहंगियाए बहंगी लचकत जाए
छठ पूजा के सबसे मशहूर गानों में यह गाना भी शामिल है।  गाने में छठ पर्व की पावन छलक मिलती है। इसे अक्षरा सिंह ने आवाज दी है। इसके बोल मनोज मतलबी ने लिखे हैं।

Chhathi maiya sun li pukar to uthau suraj dev 10 famous songs on chhath
छठ के गाने - फोटो : सोशल मीडिया
छठी मईया सुन ली पुकार
भोजपुरी भाषा में गाया गया ये गाना छठ पूजा के अवसर पर खूब सुना जाता है। गाने में पारंपरिक तौर से छठ पूजा मनाने के तरीके को दिखाया गया है।

Chhathi maiya sun li pukar to uthau suraj dev 10 famous songs on chhath
छठ के गाने - फोटो : सोशल मीडिया
करिबो छमा छठी मैया, भूल चूक गलती हमार
छठ पर सबसे ज्यादा सुने जाने वाले गानों में यह गाना शामिल है। इस गाने को मधू के गीत यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है। गाने में महिलाएं छठ पूजा करती हुई नजर आ रही हैं।

Chhathi maiya sun li pukar to uthau suraj dev 10 famous songs on chhath
छठ के गाने - फोटो : यूट्यूब
छठ के दूसरे मशहूर गानों में ये गाने भी शामिल हैं
  • केलवा के पात पर उग ये सूरज देव
  • सेविले चरन तोहार हे छठी मइया, महिमा तोहर अपार
  • उठऊ सूरज देव भईले बिहान
  • उ जे मरबो रे सुगवा धनुक से सुगा गिरे मुरछाये
  • उगु न सुरुज देव भइलो अरग के बेर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed