Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Abu Jani Sandeep Khosla Event Sharvari Ramp Walk In Red Gown Jaya Bachchan Reaction Viral

अबू जानी-संदीप खोसला: फैशन इवेंट में रेड ड्रेस पहन शरवरी ने बिखेरा जलवा, जया बच्चन के अंदाज ने खींचा ध्यान

Fri, 13 Nov 2026 11:21 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Fri, 13 Nov 2026 11:21 AM IST
सार

  • आर्ट मुंबई में फैशन शो 'डिस्को इनफर्नो' का आयोजन किया गया।
  • इसमें शरवरी ने फैशन डिजाइनर जोड़ी अबू जानी और संदीप खोसला के लिए रैंप वॉक किया।
  • इस इवेंट में अभिनेत्री भी डिजाइनर जोड़ी का हौसला बढ़ाने के लिए शामिल हुई थीं।

विज्ञापन
Abu Jani Sandeep Khosla Event Sharvari Ramp Walk In Red Gown Jaya Bachchan Reaction Viral
शरवरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मशहूर फैशन डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला अपने शानदार और भव्य डिजाइन्स के लिए जाने जाते हैं। भारतीय फैशन की दुनिया में इस डिजाइनर जोड़ी ने पारंपरिक कारीगरी और हैंड एम्ब्रॉयडरी को नए अंदाज में पेश कर खास पहचान बनाई। अब इस जोड़ी ने आर्ट मुंबई में अपने नए फैशन शो 'डिस्को इनफर्नो' से एक बार फिर सबका ध्यान खींच लिया।
विज्ञापन


'डिस्को इनफर्नो' के जरिए अबू जानी और संदीप खोसला ने 70 और 80 के दशक के डिस्को दौर को अपने खास भव्य अंदाज में दोबारा जीवंत किया। इस शो में सिर्फ वेस्टर्न डिस्को ही नहीं, बल्कि भारतीय संगीत के उस दौर की झलक भी देखने को मिली, जब सिंथेसाइजर की धुनों पर पूरी पीढ़ी थिरकती थी। चमक-दमक, रंगों और स्टाइल से भरपूर इस शाम में फैशन और संगीत का शानदार मेल देखने को मिला।
विज्ञापन
Trending Videos

Abu Jani Sandeep Khosla Event Sharvari Ramp Walk In Red Gown Jaya Bachchan Reaction Viral
शरवरी - फोटो : सोशल मीडिया
शरवरी ने बिखेरा जलवा
इस शाम की खास आकर्षण अभिनेत्री शरवरी रहीं, जिन्होंने डिजाइनर जोड़ी के लिए रैंप वॉक किया। वह इस शो की म्यूज बनीं और अपने शानदार लुक से सबका ध्यान खींच लिया। शरवरी ने 'राज' कलेक्शन से प्रेरित मल्टीकलर स्वारोवस्की क्रिस्टल और स्टोन्स से सजी ड्रेस पहनी थी। इसके साथ उन्होंने कॉन्सेप्ट ड्रेप रेड ड्रेस भी पहनी, जिसे क्रिस्टल और स्टोन से सजे ब्लाउज के साथ स्टाइल किया गया था। उनके लुक को चमकदार स्टोन चेन की कई लेयर्स ने और खास बना दिया।
विज्ञापन

Abu Jani Sandeep Khosla Event Sharvari Ramp Walk In Red Gown Jaya Bachchan Reaction Viral
शरवरी - फोटो : सोशल मीडिया
क्या बोलीं शरवरी?
शरवरी ने शो का हिस्सा बनने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, 'अबू सर और संदीप सर जिस तरह भारतीय विरासत की खूबसूरती को आधुनिक सोच के साथ जोड़ते हैं, वह बेहद खास है। इस साल की थीम 'डिस्को इनफर्नो' उनके क्रिएटिव विजन को एक नया आयाम देती है। मैंने पहले भी उनके डिजाइन पहने हैं और हमेशा इस बात की सराहना की है कि वे भारतीय कारीगरी को कितनी खूबसूरती से नए अंदाज में पेश करते हैं। उनके लिए आर्ट मुंबई में रैंप वॉक करना मेरे लिए खास अनुभव है, क्योंकि यह सिर्फ खूबसूरत कपड़े पहनने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनकी उस डिजाइन फिलॉसफी का जश्न है, जो अपनी जड़ों से जुड़े रहते हुए लगातार नए प्रयोग करती है।'
विज्ञापन

Abu Jani Sandeep Khosla Event Sharvari Ramp Walk In Red Gown Jaya Bachchan Reaction Viral
जया बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
जया बच्चन के अंदाज ने खींचा ध्यान
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया, जिसमें जया बच्चन इस इवेंट में डिजाइनर के साथ अंदर जाते हुए नजर आईं। इस दौरान पैपराजी ने उन्हें फोटो क्लिक करवाने के लिए भी बोला, लेकिन अभिनेत्री बिना रुके मुस्कुरा कर चली गईं। बता दें कि जया बच्चन इस इवेंट में अपने दोस्तों और डिजाइनर जोड़ी अबू जानी-संदीप खोसला का हौसला बढ़ाने पहुंची थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed