Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   suniel shetty disclosed about the film awara pagal deewana part 2 in a recent interview

आवारा पागल दीवाना 2: सुनील शेट्टी ने किया बड़ा खुलासा, जल्द बनने जा रही फिल्म; जानें कब शुरू होगी शूटिंग

Fri, 13 Nov 2026 12:02 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Fri, 13 Nov 2026 12:02 PM IST
सार

  • फिल्म ‘आवारा पागल दीवाना’ के दूसरे पार्ट का फैंस को खूब इंतजार है। 
  • अपनी रिलीज के 24 साल बाद इस फिल्म का अब सीक्वल बनने जा रहा है। 
  • अभिनेता सुनील शेट्टी ने एक बातचीत के दौरान इसके अगले पार्ट की जानकारी दी।

विज्ञापन
suniel shetty disclosed about the film awara pagal deewana part 2 in a recent interview
सुनील शेट्टी, फिल्म आवारा पागल दीवाना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साल 2002 में रिलीज हुई फिल्म ‘आवारा पागल दीवाना’ का सीक्वल बनने जा रहा है। अभिनेता सुनील शेट्टी ने फैंस को यह खुशखबरी दी है। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म की शूटिंग जल्द शुरु होने वाली है।
विज्ञापन

‘आवारा पागल दीवाना’ पर क्या बोले सुनील? 
सुनील शेट्टी ने हाल ही में बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में फिल्म ‘आवारा पागल दीवाना’ के बारे में बात की। उन्होंने कहा, ‘फिल्म का सीक्वल बनने जा रहा है, इस पर काम जारी है।’  इस पर उनसे सवाल हुआ कि क्या इसकी शूटिंग अगले साल शुरु हो सकती है? इसके जवाब में शेट्टी ने कहा कि हां ऐसा हो सकता है।

विज्ञापन
Trending Videos

suniel shetty disclosed about the film awara pagal deewana part 2 in a recent interview
सुनील शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम

सफलता से खुश हैं अभिनेता 
इस बातचीत में आगे सुनील शेट्टी ने 2026 के प्रोजेक्ट्स पर भी बात की। उन्होंने कहा, ‘मैंने बॉर्डर 2 में भी काम किया है। मैं उसमें सिर्फ एक सीन में था, लेकिन मैं इसे एक सफलता मानता हूं क्योंकि आखिरकार यह हमारी फ्रेंचाइज बन गई है। जिस तरह से चीजें आगे बढ़ रही हैं, उससे मैं बहुत खुश हूँ। साथ ही, भारत के सुपर फाउंडर्स के पहले सीजन की सफलता से भी मुझे बहुत खुशी है।’

विज्ञापन

suniel shetty disclosed about the film awara pagal deewana part 2 in a recent interview
फिल्म आवारा पागल दीवाना - फोटो : सोशल मीडिया

‘आवारा पागल दीवाना’ दर्शकों को आई पसंद 
आवारा पागल दीवाना का निर्माण फिरोज नाडियाडवाला ने किया था और फिल्म को सारे किरदार काफी मजेदार थे। सुनील शेट्टी के अलावा, इस एक्शन कॉमेडी में अक्षय कुमार, आफताब शिवदासानी, परेश रावल, अमृता अरोरा, आरती छाबड़िया, प्रीति झंगियानी, सुप्रिया पिलगांवकर, ओम पुरी, जॉनी लीवर और राहुल देव ने अभिनय किया था। इतने सारे लोकप्रिय कलाकारों के एक साथ आने से फिल्म में भरपूर कॉमेडी और एक्शन देखने को मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed