स्टैंड अप कॉमेडियन और एक्टर वीर दास एक बार फिर विवादों में हैं। उनके खिलाफ मुंबई के बांद्रा इलाके में रहने वाले एक बुजुर्ग दंपति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया कि उन्हें और उनकी पत्नी को वीर दास के द्वारा परेशान किया जा रहा है।
2 of 5
Vir Das
- फोटो : Social Media
पूर्व पायलट हरोल्ड और रथिना का कहना है कि वे वीर दास से इतने डर गए हैं कि उन्होंने अपने बेटे को सिंगापुर से बुला लिया है ताकि वो उनके साथ मुंबई में रहे। मुंबई मिरर के मुताबिक हरोल्ड ने कहा, 'मैं अपनी पत्नी के साथ इस पैतृक घर में रहता हूं। मेरा बेटा एक पायलट है और सिंगापुर में रहता है। दास ने यह संपत्ति मार्च 2019 में किराए पर ली थी और तब से वह यहां उपद्रव पैदा कर रहा हैं।'
3 of 5
Vir Das
- फोटो : Social Media
दंपत्ति के मुताबिक दास एक दिन अपने भाई के साथ उनके घर के दाखिल हो गए और मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। इसके बाद उन्होंने झगड़ा किया। दंपत्ति ने कहा कि वीर दास की पत्नी हमारी प्रॉपर्टी में गलत तरीके से वाशिंग मशीन और अन्य सामान को इस्तेमाल करती हैं।
वीर दास ने भी आरोप लगाने वाले दंपत्ति को लीगल नोटिस भेजा है। दास के मुताबिक दंपत्ति उनकी पत्नी को बेवजह परेशान कर रहे थे। वीर दास के अनुसार विवाद कार पार्किंग को लेकर शुरू हुआ। उन्होंने इसकी रिकॉर्डिंग भी की है।
मुम्बई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में वीर दास के खिलाफ NC दर्ज करवाई गई है, जहां पुलिस ने दंपत्ति को आश्वासन दिया है कि भविष्य में कोई भी समस्या होती है तो पुलिस उनकी मदद करेगी।