मनोरंजन से भरी टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री हमेशा सी लोगों को आकर्षित करती रही है। लोग अपकमिंग फिल्मों, सीरियल, सीरीज आदि की खबरों को लेकर तो खुद को अपडेट रखते ही हैं। इसके अलावा फैंस को अपने पसंदीदा सेलिब्रिटी के बारे में जानने की भी खासा दिलचस्पी होती है। सेलिब्रिटी भी अपने फैंस का साथ तस्वीरों आदि के माध्यम से खुद से जुड़ी अपडेट साझा करते रहते हैं। तो चलिए 'फोटोज ऑफ द डे' में दस तस्वीरों के जरिए जानते हैं क्या है आज का सेलिब्रिटी अपडेट...
अभिनेत्री भूमि पेडनेकर बॉलीवुड की दमदार अभिनेत्रियों में से एक हैं। पर्दे पर जहां वह अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लेती हैं, तो वहीं सोशल मीडिया पर उनके बोल्ड लुक फैंस के होश उड़ा देते हैं। आज एक्ट्रेस ने एथनिक वियर में तस्वीरें साझा की हैं लेकिन हमेशा की तरह उनके लुक में बोल्डनेस का तड़का लगा हुआ है।
अभिनेत्री जान्हवी कपूर भी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और अपने काम से लेकर वेकेशन तक की जानकारी साझा करती रहती हैं। एक्ट्रेस इस समय छुट्टियों का लुत्फ उठा रही हैं और आज एक्ट्रेस ने फ्लोरल वन पीस बिकिनी में हॉट लुक में तस्वीरें शेयर की हैं। उनके बैकग्राउंड में समंदर और आसमान के क्षितिज का खूबसूरत नजारा देखा जा सकता है।
अभिनेत्री अनन्या पांडे भी अक्सर अपने कातिल अंदाज से इंटरनेट का टेंपरेचर हाई कर देती हैं। आज एक्ट्रेस ने मिनी स्कर्ट में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। लाइट ब्लश मेकअप में एक्ट्रेस ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं, वहीं अपने किलर पोज से वह फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ा रही हैं।
अभिनेत्री करीना कपूर ने अपने काम से तो लोगों का दिल जीता ही है साथ ही अपने लुक्स से भी लोगों को दीवाना बनाया है। एक्ट्रेस ने आज रेड कलर के जैकेट्स और मैचिंग टाउजर में तस्वीरें साझा की हैं। इस बॉस लेडी लुक में एक्ट्रेस के टशन और स्वैग के साथ पोज करते देखा जा सकता है।