फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   mika singh expressed his feelings for pakistan and their singers in a recent interview

मीका सिंह: ‘पाकिस्तान बुरा नहीं है..’, पड़ोसी देश के लिए क्या सोचते हैं सिंगर? वहां परफॉर्म करने की बताई वजह

Tue, 06 Oct 2026 11:35 AM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Tue, 06 Oct 2026 11:35 AM IST
सार

Mika Singh On Pakistan: मीका सिंह ने एक हालिया इंटरव्यू में पकिस्तान और वहां के सिंगर्स के बारे में काफी कुछ कहा। उन्होंने इस दौरान पाकिस्तान जाने के मुख्य कारण पर भी बात की। जानें क्या बोले मीका...

विज्ञापन
mika singh expressed his feelings for pakistan and their singers in a recent interview
मीका सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गायक मीका सिंह ने एक पॉडकास्ट के दौरान अपने पाकिस्तान दौरे की यादों को ताजा किया। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी और दुबई के लोगों के बारे में उनकी धारणओं पर कई टिप्पणियां की गईं। मीका ने पाकिस्तान के गुरुद्वारों का हाल बयां करते हुए वहां परफॉर्म करने की बड़ी वजह भी साझा की।

विज्ञापन


पाकिस्तान पर क्या बोले मीका सिंह? 
सिंगर मीका सिंह हाल ही में बातें दिल से विद नाविका कुमार पॉडकास्ट पर गेस्ट बनकर पहुंचे थे। उस दौरान उन्होंने बताया कि पाकिस्तान में कई मुस्लिम समुदाय के लोग गुरुद्वारों की देखभाल करते हैं। मीका ने कहा, ‘जब मैं पाकिस्तान गया, तो मैंने देखा कि हमारे कई मुस्लिम भाई गुरुद्वारों में सेवा कर रहे थे और सफाई में मदद कर रहे थे। पाकिस्तान बुरा नहीं है। पाकिस्तान के लोग कहीं से बुरे नहीं हैं। ये बस पता नहीं क्यों हमें पाकिस्तान के मुसलमान खराब लगते हैं और दुबई के मुसलमान बहुत अच्छे लगते हैं। ये मुझे आज तक समझ नहीं आया।'

विज्ञापन
Trending Videos

mika singh expressed his feelings for pakistan and their singers in a recent interview
मीका सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

पाकिस्तानी गायकों के लिए क्या बाेले मीका? 
पाकिस्तानी गायकों के भारत में आकर परफॉर्म करने पर भी मीका सिंह ने अपनी राय रखी। उन्होंने कहा, ‘मुझे पाकिस्तानी गायकों से कोई समस्या नहीं है। जब वे यहां आते हैं, तो हर कोई उनका समर्थन करता है। बॉलीवुड हर पाकिस्तानी गायक का स्वागत करता है। अगर आप किसी निजी समारोह के लिए वहां जाते हैं, प्रस्तुति देते हैं, पैसे लेकर भारत वापस आ जाते हैं तो यह अलग बात है। वहां जाकर आप छुप नहीं रहे होते। आप हवाई जहाज से यात्रा कर रहे होते हैं और पूरी दुनिया इसे देख सकती है।’

विज्ञापन

mika singh expressed his feelings for pakistan and their singers in a recent interview
मीका सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

क्याें पाकिस्तान में किया था परफॉर्म? 
अपनी बातचीत में मीका सिंह ने आगे कहा, ‘पाकिस्तान में तीन बहुत महत्वपूर्ण गुरुद्वारे हैं। गुरुद्वारा ननकाना साहिब और गुरुद्वारा पंजा साहिब भी वहीं हैं। मेरे लिए यह पैसे की बात नहीं थी। सबसे पहली बात यही थी कि वहां परफॉर्म करके मैं इन गुरुद्वारों तक पहुंच सकता था।’

विज्ञापन

mika singh expressed his feelings for pakistan and their singers in a recent interview
मीका सिंह और दिलजीत दोसांझ - फोटो : सोशल मीडिया

2019 में गए थे पाकिस्तान

  • बता दें कि मीक सिंह साल 2019 में पाकिस्तान परफॉर्म करने गए थे।
  • इस दौरान उन्होंने 14 मेंबर्स के ग्रुप के साथ पूर्व पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के रिश्तेदार की शादी में परफॉर्म किया था।
  • इस कॉन्सर्ट के बाद भारत में बड़े पैमाने पर सार्वजनिक विरोध देखने को मिला, क्योंकि यह जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के कुछ ही समय बाद आयोजित हुआ था।
  • इसके बाद फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) और ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने मीका सिंह पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया और उनके बहिष्कार का ऐलान किया था।
  • बाद में मीका सिंह ने FWICE से औपचारिक रूप से माफी मांगी, जिसके बाद उसी महीने प्रतिबंध हटा लिया गया।


दिलजीत पर दी तीखी प्रतिक्रिया
बता दें कि हाल ही में मीका सिंह ने सिंगर दिलजीत दोसांझ पर भी टिप्पणी की थी। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था कि हो सकता है मैं गलत होऊं, लेकिन मुझे लगता है कि जब 'बॉर्डर 2' आई, तो दिलजीत पाजी ने इसका एक परसेंट भी प्रमोशन नहीं किया। उन्होंने सनी पाजी का एक परसेंट भी शुक्रिया अदा नहीं किया। मैंने दिलजीत को कभी यह कहते नहीं सुना कि सनी देओल के साथ मेरी फिल्म आ रही है, यह बहुत बड़ी बात है। उन्होंने 'बॉर्डर 2' के बारे में कभी बात नहीं की। वहीं पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर के साथ रिलीज हुई अपनी फिल्म का प्रमोशन जरूर किया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed