ओटीटी के फेमस रियलिटी शो लॉकअप में मुनव्वर फारूकी को विजेता घोषित करने के बाद इस शो की कंटेस्टेंट रहीं पायल रोहतगी ने कंगना रणौत पर जमकर निशाना साधा था। हालांकि इसके बाद उन्हें कंगना की फिल्म धाकड़ के प्रीमियर पर भी देखा गया। अब पायल ने एक बार फिर कंगना की आलोचना की है। पायल ने कहा कि कंगना ने फिल्म धाकड़ के प्रीमियर कार्यक्रम में उनके साथ असभ्य व्यवहार किया।
2 of 4
पायल रोहतगी-कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि एक इंस्टाग्राम पोस्ट में कंगना को कोसने और फिल्म के फ्लॉप होने की कामना करने के ठीक दो दिन बाद पायल गुरुवार को प्रीमियर में पहुंची थीं। उन्होंने बताया कि वह प्रीमियर में इसलिए गई थीं क्योंकि फिल्म का निर्माण सोहेल मक्लई ने किया है, जो उनके मंगेतर संग्राम सिंह के दोस्त हैं। पायल ने यह भी कहा कि उन्होंने इवेंट में कंगना रनौत से बात करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने ठीक से बात नहीं की।
3 of 4
पायल रोहतगी-कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
पायल ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, 'कंगना लॉकअप के अपने विजेता को सही ठहराने के लिए गलत इंटरव्यू दे रही थीं। मुझे अपने विवेक के प्रति ईमानदार होना होगा। कैमरे के पीछे ऐसे लोग हैं जो अपनी मेहनत की कमाई को एक फिल्म में लगाते हैं। मैं उनके लिए गई थी सोहेल मकलाई जी संग्राम के दोस्त हैं।'
4 of 4
पायल रोहतगी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
यह पूछे जाने पर कि क्या वह प्रीमियर पर कंगना से मिलीं और उनसे बात की? इस पर पायल ने कहा, 'हां, मैंने प्रयास किया लेकिन वह मुझे देखकर खुश नहीं थीं।' इससे पहले पायल ने प्रीमियर इवेंट की तस्वीरें साझा की थीं, जिनमें से एक में वह कंगना की बहन और मैनेजर रंगोली चंदेल के साथ दिखी थीं। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में रंगोली की तारीफ करते हुए लिखा था कि कंगना उन्हें देखकर बौखला रही हैं। उन्होंने लिखा था, 'रंगोली तुम कितनी अच्छी इंसान हो, लेकिन तुम्हारी बहन मुझे देखकर खुश नहीं थी।' गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में शो के फिनाले में पायल रोहतगी को लॉकअप की फर्स्ट रनर-अप घोषित किया गया था। इस शो के पहले विनर मुनव्वर फारूकी बने थे। शो को कंगना ने होस्ट किया।