हिंदी सिनेमा की अनोखी प्रयोगधर्मी अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने अपना जन्मदिन अपनी मां और बहन के साथ लखनऊ में फिल्म 'पति पत्नी और वो' की शूटिंग करते हुए मनाया, लेकिन लखनऊ से कोसों दूर मुरैना के एक स्कूल में भी भूमि का जन्मदिन बहुत संजीदगी के साथ मनाया गया।
2 of 5
Bhumi Pednekar birthday celebration
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
चंबल घाटी में वेश्यावृति की रोकथाम योजना के तहत मुरैना में स्थापित इस स्कूल को उन्होंने अपनी फिल्म 'सोनचिड़िया' की शूटिंग के दौरान गोद लिया था। अभ्युदय आश्रम नाम का यह आवासीय स्कूल मध्य प्रदेश के उन गिने चुने स्कूलों में हैं जिन्हें पिछड़े, आदिवासी और गरीब इलाकों में खास मकसद से स्थापित किया गया है।
3 of 5
Bhumi Pednekar birthday celebration
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
इस स्कूल में बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ ऐसे हुनर भी सिखाए जाते हैं, जिनसे वे रोजगार ढूंढने लायक बन सकें और वेश्यावृति के दलदल से बच सकें। दो साल पहले जब भूमि इस क्षेत्र में अपनी फिल्म 'सोनचिड़िया' की शूटिंग करने पहुंची तो उन्हें इस स्कूल के बच्चों की हालत देखकर अच्छा नहीं लगा।
4 of 5
Bhumi Pednekar birthday celebration
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
उसी दिन भूमि ने इस स्कूल का खर्चा उठाने की जिम्मेदारी ली और पिछले दो साल से वह इस स्कूल की अघोषित संरक्षक हैं। भूमि ने कभी अपनी इस सामाजिक जिम्मेदारी को लेकर कोई प्रचार नहीं किया।
5 of 5
Bhumi Pednekar birthday celebration
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
अमर उजाला को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस स्कूल के बच्चों ने इस बार भूमि पेडनेकर का जन्मदिन मनाने का फैसला किया और स्कूल में ही बैनर और गुब्बारे लगाकर उनका जन्मदिन मनाया। बच्चों ने इस दिन एक केक भी काटा। आसपास की बस्तियों के लोग भी इस समारोह में शामिल हुए और सबने मिलकर भूमि की लंबी उम्र की प्रार्थना भी की।