निर्माता आदित्य चोपड़ा और निर्देशक सिद्धार्थ आनंद फिल्म 'पठान' से जबरदस्त एक्शन बैटल पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और फैंस के बीच बज बनाए रखने के लिए लगातार फिल्म से जुड़े अपडेट साझा किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में 'पठान' की टीम ने फिल्म के पहले गाने से शाहरुख खान का पहला लुक जारी कर दिया है। जिसमें शाहरुख खान 'किंग ऑफ कूल' लुक में नजर आ रहे हैं।
Pathaan: 'पठान' से शाहरुख खान का 'किंग ऑफ कूल' लुक आउट, इस दिन रिलीज होगा फिल्म का पहला गाना
यशराज फिल्म्स की पठान में शाहरुख खान एक जासूस की भूमिका अदा कर रहे हैं। इसमें उनका किरदार तड़ातड़ गोलियां चलाने वाला और जबरदस्त एक्शन से भरा होगा लेकिन फिल्म के पहले गाने 'बेशरम रंग' शाहरुख को कूल लुक में पेश किया गया है। इस बारे में सिद्धार्थ कहते हैं, ''शाहरुख खान लंबे समय तक बड़े पर्दे पर कूल किंग रहे हैं और पठान के पहले गाने 'बेशर्म रंग' में वह अपनी सर्वश्रेष्ठ भूमिका में वापसी कर रहे हैं। स्पेन के तटीय शहरों में इस गाने के लिए शाहरुख मिलियन बक्स के लग रहे थे और उन्होंने कैमरे पर अपना जादू चलाया है।"
Shivangi Joshi: डेटिंग की खबरों पर शिवांगी जोशी ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया पर शेयर कीं ग्लैमरस तस्वीरें
हाल ही में रिलीज हुआ था दीपिका का लुक
यशराज फिल्म्स की ओर से हाल ही में दीपिका पादुकोण की दो तस्वीरें साझा की गई हैं और इन दोनों ही तस्वीरों में दीपिका हॉट लुक में नजर आ रही हैं। जहां पहली तस्वीर में वह गोल्डन वन पीस बिकिनी में नजर आईं तो वहीं दूसरे में वह पीले रंग की बिकिनी में देखी जा सकती हैं। एक्ट्रेस के इन दोनों लुक्स ने इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है और फैंस बेसब्री से गाने का इंतजार कर रहे हैं।
Ikkis: श्रीराम राघवन की 'इक्कीस' से वरुण धवन क्यों हुए बाहर? सामने आई यह बड़ी वजह
फिल्म 'पठान' के लिए शाहरुख खान ने अपनी बॉडी पर खूब मेहनत की है और फिल्म के गाने 'बेशरम रंग' में वह एक बार फिर से अपने आठ एब्स फ्लॉन्ट करते नजर आएंगे। इससे पहले ओम शांती ओम के गाने 'दर्दे डिस्को' में शाहरुख अपनी टोंड बॉडी शो करके खूब सुर्खियां बटोर चुके हैं। बता दें कि पठान का पहला टाइटल ट्रैक 'बेशरम रंग' 12 दिसंबर यानी कल रिलीज होगा।
अभिनेता शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण सिनेमा की हिट जोड़ियों में से एक हैं। एक्ट्रेस ने फिल्म 'ओम शांति ओम' से किंग खान के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था और इसके बाद वह उनके साथ 'हैप्पी न्यू ईयर', व 'चेन्नई एक्स्प्रेस' में नजर आ चुकी हैं अब एक बार फिर से दीपिका शाहरुख फिल्म 'पठान' से जलवा बिखेरने को तैयार हैं। खास बात है कि इस फिल्म में दीपिका भी एक्शन किरदार में नजर आएंगी। शाहरुख, दीपिका और जॉन अब्राहम की मुख्य भूमिका वाली एक्शन थ्रिलर 'पठान' 25 जनवरी 2023 को हिंदी समेत तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी।
OTT This Week: विक्की और कियारा देंगे ठहाकों का ट्रिपल डोज, इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज