{"_id":"6395cc3b6276aa39ed49d581","slug":"tv-actress-shivangi-joshi-aka-naira-shares-her-glamourous-pictures-amid-her-dating-rumours","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shivangi Joshi: डेटिंग की खबरों पर शिवांगी जोशी ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया पर शेयर कीं ग्लैमरस तस्वीरें","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Shivangi Joshi: डेटिंग की खबरों पर शिवांगी जोशी ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया पर शेयर कीं ग्लैमरस तस्वीरें
टीवी सीरियल की मशहूर अदाकारा शिवांगी जोशी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियों में रहती हैं। बीते दिनों ही खबरें सामने आई थीं कि अदाकारा शिवांगी अपने हिट टीवी सीरियल बालिका वधू 2 के को-स्टार रणदीप राय को डेट कर रही हैं। अभिनेत्री के अफेयर की खबरों ने सोशल मीडिया पर काफी बज क्रिएट किया और फैंस के बीच इस खबर को लेकर बेचैनी बढ़ गई। अब अभिनेत्री शिवांगी ने डेटिंग की खबरों के बीच अपनी ताजा तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
Trending Videos
2 of 4
शिवांगी जोशी
- फोटो : इंस्टाग्राम
हाल ही में सोशल मीडिया पर पोस्ट की गईं तस्वीरों में अदाकारा शिवांगी जोशी इशारों-इशारों में लिंकअप रयूमर्स पर भी निशाना साधती नजर आ रही हैं। इस पोस्ट में शिवांगी ने बेबी पिंक फ्रॉक में अपना जलवा बिखेरा, जिसमें वे बेहद ग्लैमरस नजर आ रही हैं। फैंस भी उनकी इस तस्वीर की खूब तारीफ करते नजर आ रहे हैं।
बीते दिनों कयास लगाए जा रहे थे कि शिवांगी की जिन्दगी में उनके सपनों का राजकुमार आ गया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके लव अफेयर की अफवाहे उड़ने लगी थीं। इस फोटो में दिए कैप्शन ने एक्ट्रेस ने यह बात साफ कर दी कि वे किसी को डेट नहीं कर रही हैं। शिवांगी ने कैप्शन में लिखा, 'इस वक्त मैं सिर्फ खुद की हूं और मैं शेयर नहीं कर रही हूं।'
सोशल मीडिया पर यह तस्वीरें फैंस के बीच सुर्खियां बटोर रही हैं। अदाकारा इन तस्वीरों में बोल्ड एंड ब्यूटीफुल नजर आ रही हैं। शिवांगी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वे अक्सर ही सजते संवरते हुए अपनी ताजा तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। शिवांगी के इस पोस्ट का इशारा उनके चाहने वाले अच्छे से समझ गए हैं। लोगों को उनका डेटिंग से जुड़ी अफवाहों को खारिज करने का तरीका पसंद आ गया है।
यह भी पढ़ें- Ikkis: श्रीराम राघवन की 'इक्कीस' से वरुण धवन क्यों हुए बाहर? सामने आई यह बड़ी वजह
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।