परवीन बाबी (Parveen Babi) एक ऐसी अदाकारा थीं जिनकी चर्चा उनकी फिल्मों से ज्यादा उनकी जिंदगी पर होती रही है। कई फिल्मकार उनकी जिंदगी पर फिल्म बना चुके हैं। इसमें उनके करीबी (Mahesh Bhatt) महेश भट्ट से लेकर हॉलीवुड फिल्म मेकर तक शामिल हैं। 2006 में आई फिल्म 'वो लम्हे' तो आपको याद ही होगी ये फिल्म भी परवीन बाबी (Parveen Babi) की याद में बनाई गई थी। आज परवीन बाबी (Parveen Babi) की डेथ एनिवर्सिरी है। परवीन साल 2005 में ही हम सब को हमेशा के लिए छोड़ कर चली गई थीं।
'वो लम्हे' फिल्म के बारे में कहा जाता है कि यह परवीन बाबी(Parveen Babi) के जीवन पर आधारित थी। फिल्मकार महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) ने परवीन बाबी के संघर्ष के दिनों को इस फिल्म में दिखाया था। बॉलीवुड गलियारों में इस बात की चर्चा थी कि इस फिल्म को बनाकर महेश भट्ट ने परवीन बाबी (Parveen Babi) के प्रति एक श्रद्धांजलि व्यक्त की थी।
यह फिल्म बहुत तो नहीं चली पर फिल्मी गलियारों में इस फिल्म की गॉसिप खूब बनीं। इस समय यह फिल्म 8 करोड़ के बजट में बनी थी लेकिन फिल्म ने 7 करोड़ रुपये ही कमाए थे। परवीन बाबी (Parveen Babi) की जिंदगी के साथ उनकी मौत भी रहस्यमयी रही। वह सीजोफ्रेनिया बीमारी की चपेट में आ गई थीं जिससे उनकी जिंदगी तनावग्रस्त हो गई थी। उन्होंने शादी नहीं की थी, लेकिन कहा जाता रहा कि महेश भट्ट, कबीर बेदी एवं डैनी से उनके घनिष्ठ संबंध थे।
'वो लम्हे' में कंगना रनौत (kangana ranaut) परवीन बाबी (Parveen Babi) के किरदार में नजर आईं थी वहीं शाइनी आहूजा महेश भट्ट के किरदार में दिखे थे। कहा जाता है कि महेश भट्ट की पहली निर्देशित फिल्म 'अर्थ' परवीन बाबी की ही लाइफ की कहानी है। इस फिल्म ने महेश भट्ट को रातों-रात स्टार बना दिया था। महेश भट्ट और परवीन के बीच रोमांस 1977 के आखिर में शुरू हुआ था, तब महेश भट्ट भी कबीर बेदी की तरह शादीशुदा थे लेकिन वो अपनी पत्नी और बेटी पूजा भट्ट को छोड़कर परवीन बाबी के साथ रहने लगे थे।
ऐसा कहा जाता है कि तीन साल तक महेश भट्ट के साथ रिलेशनशिप रखने वाली परवीन बाबी को महेश भट्ट से दूरी बर्दाश्त नहीं हुई, जिसकी वजह से उन्होंने अपने आप को नशे में डूबो दिया और असमय और रहस्यमय हालात में साल 2005 में दुनिया को अलविदा कह दिया।