परवीन बाबी की पुण्यतिथि और तानाजी पर सैफ अली खान का बयान, पांच खबरें
जाने-माने अभिनेता सैफ अली खान ने 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' जैसी फिल्मों में ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ को खतरनाक बताया है। फिल्म कैंपेनियन के लिए पत्रकार अनुपमा चोपड़ा को दिए इंटरव्यू में सैफ ने कहा है कि उन्हें उदयभान राठौर का किरदार बहुत आकर्षक लगा था इसलिए छोड़ नहीं पाए लेकिन इसमें पॉलिटिकल नैरेटिव बदला गया है और वो खतरनाक है। सैफ ने इस इंटरव्यू में कहा है, 'कुछ वजहों से मैं कोई स्टैंड नहीं ले पाया, शायद अगली बार ऐसा करूं। मैं इस किरदार को लेकर बहुत उत्साहित था क्योंकि मुझे बहुत ही आकर्षक लगा था। लेकिन यह कोई इतिहास नहीं है। इतिहास क्या है इसके बारे में मुझे बखूबी पता है।'
सैफ अली खान बोले- तानाजी में दिखाया गलत इतिहास, तथ्यों से छेड़छाड़ करना खतरनाक
जेएनयू हिंसा में घायल हुए छात्रों से मुलाकात और उनके प्रदर्शन में शामिल हुईं अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को विरोध का सामना करना पड़ा। इसका असर उनकी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म छपाक पर भी दिखाई पड़ा। कई संगठनों ने फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने की कोशिश की। सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ बॉयकॉट भी ट्रेंड हुआ। इस मामले में कुछ बॉलीवुड हस्तियों ने दीपिका के इस कदम की तारीफ की तो कुछ ने इसे गलत ठहराया। अब गायक शान ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
दीपिका के जेएनयू जाने पर आया शान का बयान, बोले- लोग समझते नहीं है और...
फिल्म निर्माता और निर्देशक करण जौहर कई बेहतरीन फिल्में बना चुके हैं। करण को अपनी पहली ही फिल्म 'कुछ कुछ होता है' के लिए बेस्ट डायरेक्टर और बेस्ट स्क्रीनप्ले का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। करण की दूसरी फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' थीं जो दिसंबर साल 2001 में रिलीज हुई थी। फिल्म के 18 साल बीत जाने के बाद एक इंटरव्यू में करण ने कहा है कि ये फिल्म उनकी सबसे बड़ी भूल थी।
करण जौहर ने 'कभी खुशी कभी गम' को बताया सबसे बड़ी भूल, बोले- ये मेरे मुंह पर एक तमाचा है
शनिवार शाम शबाना आजमी की कार एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो, इस हादसे में अभिनेत्री गंभीर रूप से घायल हो गईं। जैसी ही ये खबर फैली, सोशल मीडिया पर फैंस के साथ सितारों के रिएक्शन आना शुरू हो गए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी शबाना के लिए ट्वीट किया। उनके बाद अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने भी एक ट्वीट किया, जिस पर बवाल मच गया।
शबाना आजमी के लिए पीएम मोदी ने किया था ट्वीट, इस अभिनेत्री ने किया कॉपी, हुईं ट्रोल