{"_id":"672a2203c07e8c7b46095e0f","slug":"parineeti-chopra-started-her-new-youtube-channel-read-details-inside-2024-11-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Parineeti Chopra: परिणीति ने दी फैंस को बड़ी सौगात, अब यूट्यूब चैनल के जरिए अपनी निजी जिंदगी से कराएंगी रूबरू","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Parineeti Chopra: परिणीति ने दी फैंस को बड़ी सौगात, अब यूट्यूब चैनल के जरिए अपनी निजी जिंदगी से कराएंगी रूबरू
फिल्मों में अभिनय का जलवा दिखाने के बाद अब परिणीति चोपड़ा लोगों से सीधे तौर पर जुड़ने के लिए तैयार हैं। दरअसल, हाल ही में अभिनेत्री ने जानकारी दी है कि वह अपना यूट्यूब चैनल शुरू करने जा रही हैं। उनके इस एलान से फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है।
Trending Videos
2 of 5
परिणीति चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
परिणीति ने शुरू किया यूट्यूब चैनल
परिणीति ने मंगलवार (5 नवंबर) को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया। इस क्लिप में वह अपने नए यूट्यूब चैनल के बारे में जानकारी देती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो के जरिए उन्होंने बताया है कि वह अपने रोजमर्रा की झलक फैंस को दिखाएंगी।
फैंस को खुशखबरी सुनाते हुए उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, "इतने वर्षों में मैंने जानबूझकर अपने जीवन का लगभग केवल एक प्रतिशत हिस्सा ही सोशल मीडिया पर साझा किया है। मैं बहुत कुछ करती हूं, लेकिन हमेशा यह सब निजी रखना ही पसंद करती हूं।
उन्होंने आगे लिखा, "कुछ भी न साझा करने के मेरे फैसले ने मेरी सोशल मीडिया टीम को गंभीर रूप से निराश किया है। अब उनके बहुत समझाने के बाद मुझे लगता है कि अब थोड़ा और खुलने का समय आ गया है।" अभिनेत्री ने आगे लिखा, "मैं गर्व से घोषणा करती हूं कि अब आप मेरे आधिकारिक यूट्यूब चैनल परिणीति चोपड़ा को सब्सक्राइब कर सकते हैं, जहां मैं आपके साथ अपने जीवन से जुड़ी चीजें साझा करूंगी।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।