फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिल्मों में आने से पहले पीआर मैनेजर थीं परिणीति चोपड़ा, डायरेक्टर्स के दबाव में करना पड़ा ये सब

Mon, 22 Oct 2018 09:19 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 22 Oct 2018 09:19 AM IST
विज्ञापन
parineeti chopra birthday special know her career
Parineeti Chopra

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने अपनी काबिलियत के दम पर आज इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है। परिणीति एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की कजिन है। 22 अक्टूबर को पंजाबी परिवार में उनका जन्म हुआ था। परिणीति के जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनसे जुड़ी खास बातें। 

parineeti chopra birthday special know her career
Parineeti Chopra

परिणीति ने कभी सोचा भी नहीं था कि वो एक्टिंग की दुनिया में आएंगी। उन्होंने बिजनेस, फाइनेंस और इकोनॉमिक्स में लंदन से ऑनर्स डिग्री ली। प्रियंका चोपड़ा की सिफारिश पर वो यशराज फिल्म्स में बतौर इंटर्न काम करने लगीं। बाद में उन्होंने पीआर मैनेजर के तौर पर काम किया।

parineeti chopra birthday special know her career
parineeti chopra

प्रियंका चोपड़ा ने इस दौरान 'सात खून माफ' की। तब परिणीति चोपड़ा को लगा कि उन्हें भी एक्टिंग में हाथ आजमाना चाहिए। उन्होंने एक्टिंग स्कूल ज्वाइन किया और यशराज बैनर के तले बनी फिल्म इशकजादे की। इस फिल्म के लिए परिणीति को स्पेशल मेंशन नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला। पहली ही फिल्म से परिणीति की किस्मत चमक गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
parineeti chopra birthday special know her career
Parineeti Chopra

परिणीति ने शुद्ध देसी रोमांस, हंसी तो फंसी, गोलमाल अगेन जैसी कई फिल्में कीं। इसके बाद एक साल तक बड़े पर्दे से गायब रहीं लेकिन वो अपनी मर्जी से फिल्मों से दूर नहीं थी। उन्होंने आखिर खुद सामने आकर बताया कि वो इस दौरान क्या कर रही थी और निर्देशकों के दबाव की वजह से उन्हें क्या-क्या करना पड़ रहा है। दरअसल जब परिणीति को फिल्मों में उम्मीद के मुताबिक कामयाबी नहीं मिली तो इसकी एक वजह उनका भारी शरीर भी माना गया।

विज्ञापन
parineeti chopra birthday special know her career
Parineeti Chopra

परिणीति ने ठान लिया कि वो स्लिम होकर रहेंगी। इसके लिए परिणीति ने डेटॉक्स प्रोग्राम को फॉलो किया। ये वजन कम करने की एक विधि है। जो ऑस्ट्रिया में की जाती है। इसमें कोई सर्जरी नहीं की जाती। इसका नतीजा भी उनकी फिटनेस पर दिखा और आज परिणीति फिटेस्ट एक्ट्रेस में से एक हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed