{"_id":"5bcd3f80bdec22696469ad0e","slug":"anu-malik-to-tanushree-dutta-entertainment-top-5-news-of-22-october-2018","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"परिणीति चोपड़ा से लेकर तनुश्री दत्ता के मानहानि केस तक, ये हैं मनोरंजन जगत की 5 बड़ी खबरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
परिणीति चोपड़ा से लेकर तनुश्री दत्ता के मानहानि केस तक, ये हैं मनोरंजन जगत की 5 बड़ी खबरें
Mon, 22 Oct 2018 08:51 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 22 Oct 2018 08:51 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
parineeti chopra
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आज है परिणीति चोपड़ा का जन्मदिन
परिणीति चोपड़ा आज अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। परिणीति ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत 'लेडीज वर्सेस रिकी बहल' फिल्म से की थी। परिणीति बेहतरीन एक्ट्रेस के अलावा अच्छा गाती भी हैं। आज परिणीति फिल्म इंडस्ट्री में जाना पहचाना नाम है लेकिन बहुत ही कम लोग इस बात को जानते हैं कि यहां तक पहुंचने के लिए उनकी प्रेरणा उनकी बड़ी बहन प्रियंका चोपड़ा हैं।
तनुश्री दत्ता ने राखी के खिलाफ किया मानहानि केस
तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाया था। तनुश्री के आरोप लगाते ही राखी सावंत ने उन पर विवादित टिप्पणी की थी। इस टिप्पणी पर कड़ा कदम उठाते हुए तुनश्री दत्ता ने राखी सावंत के ऊपर 10 करोड़ का मानहानि का केस किया है। राखी सावंत ने कहा था कि तुनश्री ड्रग्स लेकर अपनी वैन में पड़ी हुई थीं। उनका गाना तो नाना के कहने पर मुझे करना पड़ा था।
प्रत्यूषा के एक्स ब्वॉयफ्रेंड ने लेखक पर लगाया यौन शोषण का आरोप
टीवी एक्ट्रेस प्रत्यूषा बनर्जी के एक्स ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह ने लेखक मुश्ताक शेख पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। राहुल राज ने कहा - 'यह कदम उन्होंने तनुश्री दत्ता के साहस की वजह से उठाया जिसने उन्हें यह बात लोगों के सामने रखने की हिम्मत दी।' राहुल ने कहा - '19 साल की उम्र में मुश्ताक ने उनका यौन शोषण किया था।'
'बिग बॉस' से बाहर आते ही सौरभ का बड़ा खुलासा
'बिग बॉस सीजन 12' से सौरभ पटेल बाहर हो चुके हैं। इसके साथ ही शो में दो वाइल्ड कार्ड एंट्री भी होंगी। घर से बाहर आते ही सौरभ ने कहा मुझे दुख है। मुझे नहीं लगता कि मुझे बाहर जाना चाहिए था। उर्वशी को घर से बाहर जाना चाहिए था। इसके साथ ही जब सौरभ से पूछा गया कि आपने अपनी पहचान क्यों छिपाई? इस सवाल पर सौरभ ने कहा कि मुझे इस बारे में नहीं पता कि बाहर क्या कहा जा रहा है। पता करने के बाद ही जवाब दे सकूंगा।
युविका और प्रिंस के रिसेप्शन में पहुंचे सेलिब्रिटी
प्रिंस नरुला और युविका चौधरी ने चंडीगढ़ में रिसेप्शन रखा। इस मौके पर टेलीविजन और फिल्म इंडस्ट्री के कई दिग्गज स्टार्स पहुंचे। इस खूबसूरत शाम में युविका किसी प्रिंसेस से कम नहीं लगी रही थीं तो वहीं प्रिंस असल जिंदगी के प्रिंस लग रहे थे। इन दोनों की एंट्री भी धमाकेदार रही जिसने वहां पर मौजूद सभी लोगों का दिल ही जीत लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।