तुम मेरे हो ट्रेलर: इश्क, दर्द और एक्शन से भरपूर है गुरमीत चौधरी और ईशा मालवीय की फिल्म, इस दिन होगी रिलीज
Tum Mere Ho Trailer: अभिनेता गुरमीत चौधरी और ईशा मालवीय की आने वाली फिल्म 'तुम मेरे हो' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। जानिए कैसा है ट्रेलर और कब रिलीज होगी फिल्म।
विस्तार
बॉलीवुड डेब्यू कर रहीं ईशा
फिल्म 'तुम मेरे हो' के साथ एक्ट्रेस ईशा बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रही हैं। वहीं, गुरमीत इस फिल्म के जरिए पहली बार बतौर निर्माता भी अपनी नई पारी शुरू कर रहे हैं। दोनों एक्टर्स फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगे। इससे पहले गुरमीत और ईशा कई टीवी शोज का हिस्सा रह चुके हैं।
शुक्रवार को फिल्म 'तुम मेरे हो' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया। फिल्म के ट्रेलर में रोमांस, इमोशन और एक्शन की झलक देखने को मिल रही है। ट्रेलर की शुरुआत में खूबसूरत लव स्टोरी शुरू होती दिखती है, लेकन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है। उसके बाद कई मोड़ देखने को मिलते हैं, जिसमें हार्ट-ब्रेक और एक्शन से भरे सीन्स नजर आते हैं।
ये भी पढ़ें- संध्या मृदुल: अभिनेत्री का क्रिप्टिक पोस्ट, क्या नाना-तनुश्री केस पर दिया बड़ा बयान? सोशल मीडिया पर मचा बवाल
ट्रेलर के आखिर के सीन में दोनों अलग होते दिखते हैं। इससे एक सस्पेंस भरी स्टोरी समझ आती है। ट्रेलर सामने आने के बाद दर्शकों को फिल्म की कहानी और दोनों कलाकारों के किरदारों को करीब से जानने का मौका मिला है।
फिल्म का निर्देशन आशीष पांडा ने किया है। गुरमीत चौधरी और ईशा मालवीय की फिल्म 'तुम मेरे हो' 23 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
देखिए ट्रेलर-