फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   panchayat 2 fame ashok pathak photo with rinky sanvikaa goes viral fans syas dekh raha hai binod

Sanvikaa: सानविका ने शेयर की अशोक पाठक संग तस्वीर, फैंस को आई सचिव जी की याद, बोले- देख रहा है न बिनोद

Sun, 07 Aug 2022 02:26 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sun, 07 Aug 2022 02:26 AM IST
सार

वेब सीरीज 'पंचायत 2' की कहानी के साथ ही सभी कलाकारों के दमदार अभिनय ने दर्शकों के दिलों दिमाग में एक अलग छाप छोड़ी है। इसके एक किरदार बिनोद को काफी लोकप्रियता मिली और 'देख रहा है न बिनोद' के संवाद पर भी जमकर मीम बने। अब एक्ट्रेस सानविका ने बिनोद का कैरेक्टर प्ले करने वाले एक्टर अशोक पाठक संग तस्वीर साझा की है।  

विज्ञापन
panchayat 2 fame ashok pathak photo with rinky sanvikaa goes viral fans syas dekh raha hai binod
सानविका और अशोक पाठक - फोटो : insta

विस्तार

अमेजन प्राइम की वेब सीरीज पंचायत का सीजन 2 कुछ दिन पहले रिलीज किया गया था और आते ही इस सीरीज ने धमाल मचा दिया था। कमाल की स्क्रिप्ट, गांव की पृष्ठभूमि और ठेठ भाषा के साथ कॉमेडी का तड़का लगाकर पेश की गई इस सीरीज के दोनों सीजन जबरदस्त हिट हुए हैं और फैंस को अब इसके तीसरे सीजन का भी बेसब्री से इंतजार है। फिलहाल अभी हम बात कर रहे हैं 'पंचायत 2' की। तो इसकी कहानी के साथ ही सभी किरदारों ने भी लोगों के दिलों-दिमाग में अलग छाप छोड़ी। चाहे वह सचिव जी हो या फिर रिंकी। इन सभी में सबसे ज्यादा अगर किसी ने लाइम लाइट लूटी तो वो था बिनोद। जिसके कैरेक्टर पर मीम्स की बाढ़ सी आ गई है। अब इसी बीच पिंकी यानी अभिनेत्री सानविका ने बिनोद का किरदार अदा करने वाले एक्टर अशोक पाठक संग अपनी एक तस्वीर साझा की तो फिर से लोगों को सचिव जी याद आ गए हैं और कमेंट बॉक्स में लोग एक के बाद एक मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

विज्ञापन

एक दूसरे के कंधे पर हाथ रखे दिखे रिंकी और बिनोद
'पंचायत 2' में रिंकी का किरदार अदा करने वाली एक्ट्रेस सानविका ने अशोक पाठक संग अपनी जो तस्वीर साझा की है,  उसमें दोनों को एक दूसरे के कंधे पर हाथ रखकर मुस्कुराते हुए पोज करते देखा जा सकता है। इस तस्वीर को साझा करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा- "भगवान के बाद कोई सब कुछ देख रहा है तो वो है बिनोद"। आराम कर लो...आंखें दुख गई होंगी अशोक पाठक। हमारा अपना ह्यूम सीसीटीवी। इसके आगे उन्होंने लिखा- कमेंट सेक्शन देख रहा है बिनोद' लिख अपनी क्रिएटिविटी से भर दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूजर्स बोले देख रहा है बिनोद
इस तस्वीर के शेयर करते ही फैंस ने एक के बाद एक मजेदार प्रतिक्रियाएं शुरू कर दीं। एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- देख रहा है बिनोद, सचिव जी को जलाया जा रहा है, वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, देख रहा है बिनोद कैसे तुम्हारी पॉपुलैरिटी का फायदा उठाया जा रहा है। एक अन्य ने लिखा- देख रहे हैं बिनोद कैसे तुम रिंकी के कांधे पर हाथ रख के खड़े हो। इसी तरह से बाकी यूजर्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed