शाहरुख खान के साथ फिल्म 'रईस' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने वाली माहिरा खान उस वक्त सुर्खियों में आई थीं जब उन्हें रणबीर कपूर के साथ न्यूयॉर्क के एक रेस्टोरेंट के बाहर स्मोकिंग करते हुए देखा गया था।
इस तस्वीर को लेकर माहिरा को जमकर ट्रोल किया गया था। यह बात रणबीर कपूर को बिल्कुल पसंद नहीं आई थी और इस बात को लेकर रणबीर कपूर ने अपने ऑफिशियल स्टेटमेंट में कहा था कि वह माहिरा को पिछले कुछ महीनों से जानते हैं। वह माहिरा की उपलब्धियों और उससे भी ज्यादा उनकी शख्सियत की इज्जत करते हैं। सिर्फ एक औरत होने की वजह से उन्हें जज करना और उल्टा-सीधा बोलना गलत है।
हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म 'वरना' का प्रमोशन करने पहुंची माहिरा से जब शादी को लेकर पंसद पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, 'अगर मैं दोबारा शादी करती हूं तो मैं चाहूंगी मेरी शादी लाहौर यै कराची में काफी भव्य तरीके से हो। मुझे डेस्टिनेशन वेडिंग भी काफी रोचक लगती है अब चूंकि ये मेरी शादी है मैं कहीं भी जा सकती हैं। शायद वेस्ट ज्यादा अच्छा रहेगा।
आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर हुई आलोचना के बाद माहिरा खान ने एक इंटरव्यू में कहा था, "मैं बहुत मजबूत महिला हूं। लेकिन जब यह सब हुआ। मैं पूरी तरह से टूट गई।