पाकिस्तान में लाहौर से कराची जा रहा पीआईए का एक विमान कराची हवाई अड्डे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के वक्त इस विमान में 98 लोग सवार थे, जिनमें से 88 यात्री और 10 क्रू सदस्य थे। सिंध के स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, अभी तक इस विमान दुर्घटना में 57 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि सभी मृतक उड़ान में सवार यात्री हैं या घटनास्थल के निवासी। इस हादसे के बाद सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी अभिनेत्री आयजा खान और उनके पति दानिश तैमूर के निधन की खबरें वायरल होने लगीं।
प्लेन क्रैश में मारे जाने की अफवाह पर भड़कीं ये पाकिस्तानी अभिनेत्री, बोलीं- 'फर्जी खबरें फैलाना बंद करो'
अपनी और अपने पति की मौत की अफवाह सुनकर आयजा खान भड़क गईं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए मौत को लेकर फैल रही अफवाहों पर एक पोस्ट साझा किया। आयजा ने लिखा, 'कृपया समझदारी वाला व्यवहार करें, फर्जी खबरें फैलाना बंद करें! अल्लाह हिदायत दें ऐसे लोगों को, जो बिना कंफर्मेशन कुछ भी स्टेट्स लिख देते हैं। अल्लाह हम सबको अपने हिफ्जो अमान में रखे और जो लोग इस हादसे में शहीद हुए हैं उनके घरवालों को सब्र दे।' हालांकि बाद में आयजा ने अपने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया।
वहीं दानिश तैमूर ने भी एक इंस्टाग्राम पोस्ट में अपने सुरक्षित होने की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, 'हम सुरक्षित हैं और हमारे घर पर हैं। अल्लाह हादसे में मारे गए लोगों को शांति प्रदान करे और उनके परिवारों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति और धैर्य दे।'
A post shared by Danish Taimoor (@danishtaimoor16) on
बता दें कि आयजा खान, पाकिस्तान के कई सीरियल्स में मुख्य भूमिका निभा चुकी हैं। उन्होंने कोई चांद रख, तुम कौन पिया, अधूरी औरत, प्यारे अफजल, यारियां, मेरी जिंदगी है तू, सारी भूल हमारी थी, कही अनकही जैसे सीरियल्स में काम किया है। साल 2014 में उन्होंने दानिश तैमूर से शादी रचा ली थी। उनके एक बेटी और बेटा है।
वहीं बात करें दानिश की तो वो पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने स्टार हैं। उन्होंने 15 से भी ज्यादा सीरियल में काम किया है। इसके साथ ही वो कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। इन दिनों वो मशहूर सीरियल दीवानगी में नजर आ रहे हैं।
शाहरुख से लेकर करीना तक ने चक्रवात अम्फान की तबाही पर जताई चिंता, अनुष्का-दीया मिर्जा ने भी की पीड़ितों के लिए प्रार्थना