फेमस होने का सपना हर कोई देखता है। ऐसा ही एक ख्वाब पाकिस्तान के हीरो शाहिद नसीब ने भी देखा था। शाहिद ने पाकिस्तान फिल्म इंडस्ट्री में काफी स्ट्रगल किया। कई फिल्में मिलीं। कुछ हिट रहीं और कुछ फ्लॉप। लेकिन समय ने ऐसी करवट कि अब उन्हें कोई अपनी फिल्म में लेने को तैयार नहीं है।
घरों में पुताई कर गुजारा कर रहा ये पाकिस्तानी हीरो, अब बॉलीवुड में काम मिलने का कर रहा इंतजार
काम ना मिलने की वजह से शाहिद को लोगों के घरों में पुताई का कर पेट पालना पड़ रहा है। हाल ही में शाहिद की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। जिसमें वो गरीबी की वजह से पुताई करने को मजबूर नजर आ रहे हैं। फिल्म 'विसेल' में शाहिद ने विलेन का रोल प्ले किया था।
घरों में पुताई कर गुजारा कर रहा ये पाकिस्तानी हीरो, अब बॉलीवुड में काम मिलने का कर रहा इंतजार
इस फिल्म में उनके काम की काफी तारीफ भी हुई थी। शाहिद ने कई फिल्मों की कहानी भी लिखी। इसके अलावा उन्होंने फेमस टीवी सीरियल 'दुलारी', 'जब उसे मुझसे मोहब्बत हुई' और 'इल्तजा' में भी काम किया है। इतना काम करने के बावजूद शाहिद की किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया।
घरों में पुताई कर गुजारा कर रहा ये पाकिस्तानी हीरो, अब बॉलीवुड में काम मिलने का कर रहा इंतजार
अब शाहिद की हालत ऐसी है कि उन्हें मजदूरी करनी पड़ रही है। 'द एक्सप्रेस ट्रिब्यून' से बात करते हुए शाहिद ने कहा, 'मैंने कई फिल्मों और सीरियल में बहुत अच्छा काम किया है। मैंने 10 सालों तक लॉलीवुड में स्ट्रगल किया। 'विसेल' में मेरे काम को पसंद किया गया था। मुझे लगा था कि अब मेरे लिए फिल्म इंडस्ट्री के दरवाजे खुल जाएंगे। लेकिन मैं गलत था। अब मैं रोटी के लिए दूसरों के घर में पुताई करता हूं।'
घरों में पुताई कर गुजारा कर रहा ये पाकिस्तानी हीरो, अब बॉलीवुड में काम मिलने का कर रहा इंतजार
शाहिद ने आगे कहा, 'मैं 10 साल पहले अपने गांव से ये सोचकर निकला था कि एक स्टार बनूंगा। इसके बाद मैं काम की तलाश में इस्लामाबाद, कराची, पेशावर और अब लाहौर आ पहुंचा हूं। अब मैं अपने गांव भी नहीं लौट सकता क्योंकि वहां लोग मुझ पर हंसेंगे। यहां भी लोग मुझे 'शाहिद रंगवाला' कहकर चिढ़ाते हैं। ये सब मुझे काफी दुख पहुंचाता है।'