जब बात 90 के दशक में बॉलीवुड पर राज करने वाली हीरोइनों की हो तो सबसे पहले नाम
श्रीदेवी का ही आता है और आए भी क्यों ना ? आखिर वो हिंदी फिल्मों की
पहली फीमेल सुपरस्टार रही हैं। श्रीदेवी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत चार साल की उम्र में ही कर दी थी।
जिस उम्र में बच्चा सही से खेलना और खाना सीखता है, पढ़ाई करता है, उस नन्ही सी उम्र में श्रीदेवी ऐसा काम कर रहीं थी कि हर कोई चकित था। छोटी-सी उम्र की इस प्रतिभा को यूं कौशल दिखाते हुए हर कोई अवाक था।
2 of 13
श्रीदेवी और मिथुन चक्रवर्ती
श्रीदेवी को जैसा स्टारडम मिला शायद ही किसी और हीरोइन को मिला हो, लेकिन कई बार कुछ लोग इसी स्टारडम का फायदा उठाने की कोशिश भी करते हैं।
श्रीदेवी के साथ भी ऐसा ही हुआ और वो इसमें बुरी तरह फंस गईं थीं। एक फिल्म में उनके साथ जिस तरह का धोखा हुआ वैसा शायद ही किसी और के साथ हुआ हो।
3 of 13
श्रीदेवी और मिथुन चक्रवर्ती
बात 80 के दशक की है। उन दिनों श्रीदेवी हिंदी सिनेमा की सबसे मजबूत हीरोइन के तौर पर उभर चुकीं थीं। उन्हीं दिनों मिथुन चक्रवर्ती भी फिल्मी पर्दे पर राज कर रहे थे। मिथुन और श्रीदेवी दोनों ही 80 के उस दशक में टॉप स्टार्स में शुमार थे। दोनों को फिल्म 'गुरु' में साइन किया गया।
सफलता के मुकाम पर पहुंचकर शायद किसी हीरो या हीरोइन को किसी भी तरह से बोल्ड या किस सीन करने में कोई आपत्ति ना होती हो, लेकिन श्रीदेवी के साथ ऐसा नहीं था।
5 of 13
श्रीदेवी और मिथुन चक्रवर्ती
उन्होंने स्क्रीन पर हर तरह के किसिंग सीन से तौबा कर रखी थी। यहां तक कि वो रेप सीन फिल्माए जाने की भी खिलाफ थीं, लेकिन 'गुरु' की शूटिंग के दौरान श्रीदेवी को ही निशाना बना लिया गया।