फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'चलो कुश्ती करें, बापू' नाम के साथ इन वजहों से चीन में जबरदस्त हिट हुई 'दंगल'

Sat, 20 May 2017 07:41 PM IST
amarujala.com- Written by :भावना शर्मा
amarujala.com- Written by :भावना शर्मा Updated Sat, 20 May 2017 07:41 PM IST
विज्ञापन
how Dangal became Rs 500 crore blockbuster in China
दंगल

आमिर खान स्टारर फिल्म 'दंगल' 5 मई को चीन में रिलीज हुई थी। चीन में ये फिल्म इतनी पसंद की जा रही है कि अब तक इसने 500 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। चीनी बॉक्स ऑफिस पर ये पहली भारतीय फिल्म है जिसने इतनी कमाई की है। इससे पहले पीके ने भी चीन में धमाल मचाया था। अब सवाल ये उठता है कि आखिर 'दंगल' चीन में इतनी हिट क्यों हो रही है। 

'चलो कुश्ती करें, बापू' नाम के साथ इन वजहों से चीन में जबरदस्त हिट हुई 'दंगल'

how Dangal became Rs 500 crore blockbuster in China
दंगल

'दंगल' हिट होन का एक बड़ा कारण ये है कि आमिर खान चीन में बेहद पॉपुलर हीरो हैं। उनकी फैन फॉलोइंग चीन में भारत जितनी ही है। फिल्म रिलीज से पहले आमिर खान ने चीन में एक तगड़ा प्रमोशनल टूर किया था। आमिर चीन में करीब एक हफ्ता तक रहे थे। 

'चलो कुश्ती करें, बापू' नाम के साथ इन वजहों से चीन में जबरदस्त हिट हुई 'दंगल'

how Dangal became Rs 500 crore blockbuster in China
दंगल

फिल्म के हिट होने की दूसरी वजह ये है कि चीनी दर्शक इसकी कहानी को अपना समझ रहे हैं। चीनी दर्शकों को अपना दर्द फिल्म में नजर आ रहा है। इसलिए लोग इसे पसंद कर रहे हैं। इसके इतर महिलाएं भी इस फिल्म को खासा सराह रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

'चलो कुश्ती करें, बापू' नाम के साथ इन वजहों से चीन में जबरदस्त हिट हुई 'दंगल'

how Dangal became Rs 500 crore blockbuster in China
दंगल

फिल्‍म के चीन में हिट होने का तीसरा कारण महिलाओं की स्थिति भी है। एक चीनी न्यूजपेपर 'द हॉकिश ग्लोबल टाइम्स' में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, वहां महिलाओं को ज्यादा छूट नहीं दी जाती है। लड़कियों पर पिता की मर्जी चलती है। 'दंगल' में भी पिता और बेटी की कहानी दिखाई गई है जो महिलाओं के दिल को छू रही है।

विज्ञापन

'चलो कुश्ती करें, बापू' नाम के साथ इन वजहों से चीन में जबरदस्त हिट हुई 'दंगल'

how Dangal became Rs 500 crore blockbuster in China
दंगल

फिल्म 'दंगल' में महिला सशक्तिकरण और लैंगिक समानता जैसे दो मुद्दों को प्रमुखता से दिखाया गया है। भारत की तरह चीन भी इन मुद्दों से जूझ रहा है। इसलिए भी ऑडियंस फिल्म को पसंद कर रही है। चीन में लड़कियों की 25 साल की उम्र में शादी कर दी जाती है। अगर वो शादी करने से मना कर देती हैं तो परिवार उनका बहिष्कार कर देता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed