पाकिस्तान की काली करतूत एक बार फिर से सामने आ गई है। जहां एक ओर भारत में विंग कमांडर अभिनंदन की बहादुरी को हिंदी सिनेमाजगत में दिखाने का एलान हुआ है तो वहीं पाकिस्तान ने नापाक मंसूबे को फिर से जग जाहिर कर दिया है। विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान के ऊपर पाकिस्तान कॉमेडी फिल्म बनाने जा रहा है। इस खबर के बाद से ही सोशल मीडिया पर पाकिस्तान को ट्रोल किया जा रहा है।
विंग कमांडर अभिनंदन पर फिल्म का एलान करते ही ट्रोल हुआ पाकिस्तान, यूजर्स बोले- 'कुछ तो शर्म करो'
इस बात का खुलासा पाकिस्तान सिनेमाजगत के ट्विटर हैंडल से किए गए पोस्ट के जरिए हुआ। इस ट्वीट में लिखा गया है- 'खलील-उर-रहमान कमर एक कॉमेडी फिल्म बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म का नाम अभिनंदन कम ऑन है। शमून अब्बासी विंग कमांडर अभिनंदन का किरदार निभाएंगे।'
#NewsUpdate: #KhalilUrRehmanQamar confirms to make a comedy film titled "Abhinandan Come On" and @shamoonAbbasi will be playing the role of Indian pilot Abhinandan in it. Film will go on floors before the release of #KaafKangana.#AbhinandanComeOn pic.twitter.com/4Pkm9a5Xm4
पाकिस्तान की विंग कमांडर अभिनंदन पर आधारित फिल्म अगले साल 27 जनवरी, 2020 को रिलीज होगी। पाकिस्तान की इस खराब सोच के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर भी ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा- 'यह तुम्हारी गंदी सोच को दिखाता है। आखिर में तुम्हें भीख चीन और यूएसए से ही मांगनी पड़ेगी। कुछ तो शर्म करो।'

एक अन्य यूजर ने लिखा- 'भड़ास निकालने के लिए कुछ और नहीं मिला।' इस साल फरवरी में पाकिस्तानी सेना द्वारा अभिनंदन को पकड़ लिया गया था। बाद में भारत सरकार पाकिस्तान की पकड़ से अभिनंदन को सही सलामत भारत लेकर आई।
फिल्म की पुष्टि करते हुए शमून अब्बासी ने कहा कि जो आने वाला है वह उनके प्रशंसकों और पाकिस्तानी दर्शकों के लिए एक आश्चर्य होगा। खलील उर रहमान कमर द्वारा लिखित, 'अभिनंदन कम ऑन' की शूटिंग सितंबर में शुरू हो सकती है।
यह भी पढ़ें:- हरकतों से बाज नहीं आया पाकिस्तान, विंग कमांडर अभिनंदन पर किया कॉमेडी फिल्म बनाने का ऐलान