रेलवे स्टेशन पर गाना गाने वाली रानू मंडल अब पूरी दुनिया में मशहूर हो गई हैं । रानू ने हिमेश रेशमिया के लिए उनकी फिल्म हैप्पी हार्डी एंड हीर में गाना गाया है । ये गाना जल्द ही रिलीज होगा । रानू के मशहूर होने के बाद उनकी बेटी भी उनसे मिलने आईं, जो 10 साल से दूर थी । हाल ही में रानू पर एक शख्स ने रैप बनाया है ।
रानू मंडल पर बना रैप चुटकियों में वायरल, बताया हालात बदलने पर कैसे सब सगे बन गए
इस शख्स का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हाे रहा है । इसमें वो बता रहे हैं रानू के मशहूर होते ही सारे रिश्तेदार उनसे मिलने आए हैं। पहले उन्हें दो रोटी पूछने वाला भी कोई नहीं था। बता दें कि रानू ने भले ही बॉलीवुड में अपना पहला गाना अब रिकॉर्ड किया हो लेकिन उनका सिनेमाजगत से पुराना नाता है।
ये बात रानू ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बताई है । एक वेबसाइट पर छपी खबर के मुताबिक, रानू मंडल फिल्म निर्देशक और अभिनेता फिरोज खान के घर में काम करती थीं। रानू न केवल उनके घर में खाना बनाती थीं बल्कि घर में साफ-सफाई भी करती थीं। रानू बंगाली हैं, ऐसे में हिंदी बोलने में उन्हें थोड़ी दिक्कत होती है।
A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood) on
रानू के मुताबिक, वह फिरोज खान के बेटे फरदीन खान और उनके चाचा संजय खान का भी ख्याल रखती थीं। रानू की आवाज के कायल अभिनेता-गायक प्रदीप पांडे चिंटू ने कहा है कि 'वो बहुत जल्द रानू के साथ गाना रिकॉर्ड करेंगे। रानू मंडल जी लोगों के दिलों में जिस तेजी के साथ जगह बना रही हैं वह कमाल है। जब मैंने उनका गाना सुना तो उनका फैन हो गया।'
इस बीच रानू और सलमान खान से जुड़ी बड़ी खबर आई थी । खबर थी कि सलमान खान ने रानू मंडल को एक आलीशान घर दिया है जिसकी कीमत 55 लाख बताई जा रही है। यही नहीं उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म 'दबंग 3' में भी रानू को गाने का मौका दिया है। हालांकि इस खबर को लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई है ।
इस अभिनेता के घर साफ-सफाई और खाना बनाने का काम करती थीं रानू मंडल, मशहूर होते ही किया खुलासा