{"_id":"601cdf8f8ebc3e4b36661faf","slug":"padmini-kolhapuri-dances-on-son-priyaank-sharma-and-shaza-morani-wedding-function","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बेटे के संगीत में जमकर थिरकीं पद्मिनी कोल्हापुरी, वीडियो हो रहा वायरल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बेटे के संगीत में जमकर थिरकीं पद्मिनी कोल्हापुरी, वीडियो हो रहा वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी के बेटे और अभिनेता प्रियांक शर्मा शादी के बंधन में बंध गए हैं। प्रियांक ने प्रोड्यूसर करीम मोरानी की बेटी शजा मोरानी के साथ शादी की है। इन दोनों ने बीते दिन (4 फरवरी) कोर्ट मैरिज की। जिसके बाद आज (5 फरवरी) दोनों की शादी हिंदू रीति रिवाज के मुताबिक हुई है। इन दोनों की संगीत सेरेमनी हुई जिसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
प्रियांक शर्मा और शजा मोरानी ने दिसंबर 2020 में सगाई की थी। इन दोनों की सगाई परिवार वालों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में हुई थी। वहीं अब इन दोनों ने हिंदू रीति- रिवाज से सात फेरे भी ले लिए हैं।
3 of 5
प्रियांक शर्मा, शजा मोरानी
- फोटो : Instagram
शादी से एक दिन पहले शजा मोरानी और प्रियांक शर्मा की संगीत सेरेमनी की गई जिसमें प्रियांक की मां पद्मिनी कोल्हापुरी जमकर थिरकीं। पद्मिनी के चेहरे पर बेटे की शादी की खुशी साफतौर पर नजर आ रही थी। उन्होंने अपने बेटे के साथ ढोल की थाप पर खूब डांस किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रियांक शर्मा, शजा मोरानी
- फोटो : Instagram
बता दें पद्मिनी कोल्हापुरी के बेटे प्रियांक शर्मा ने इसी साल की शुरुआत में फिल्म 'सब कुशल मंगल' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता और सांसद रवि किशन की बेटी रीवा किशन भी नजर आई थीं।
विज्ञापन
5 of 5
करीम मोरानी, जोया मोरानी, शजा मोरानी
- फोटो : Social Media
बात करें शजा मोरानी की तो शजा असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर 'ऑलवेज कभी कभी' और 'हैपी न्यू इयर' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इस साल की शुरुआत में शजा, उनकी बहन जोआ और पिता करीम मोरानी कोरोना की चपेट में भी आ गए थे। जिसके बाद ये पूरा परिवार काफी चर्चा में आ गया था। इन सभी ने मुंबई के अस्पताल में अपना इलाज करवाया और ठीक होकर घर लौटे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।