'पद्मावत' की एडवांस बुकिंग भी हाउसफुल, दर्शकों ने इस तरह दिया करणी सेना को मुंहतोड़ जवाब
'बुक माई शो' वेबसाइट पर नजर डालें तो 'पद्मावत' की एडवांस बुकिंग हाउस फुल चल रही है और यह हाल केवल मेट्रो शहरों का नहीं बल्कि छोटे शहरों में भी लोगों का रिस्पॉन्स उत्साहजनक है।

ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया में फिल्म ने 1.88 करोड़, न्यूजीलैंड में 29.99 लाख, यूके में 88.08 लाख रुपए की कमाई की है। फिल्म के भारत में भी रिकॉर्डतोड़ कमाई करने का अनुमान लगाया है।
#Padmaavat takes a FANTABULOUS START in key international markets on Thu...
AUSTRALIA: A$ 367,984 [₹ 1.88 cr]
NEW ZEALAND: NZ$ 64,265 [₹ 29.99 lakhs]
UK [preview screenings]: £ 97,604 [₹ 88.08 lakhs]@Rentrak
घरेलू सिनेमाघरों के 35 प्रतिशत स्क्रीन पर इस फिल्म को रिलीज नहीं किया जा सका, इसके बावजूद फिल्म ने पहले दिन ही करीब 17 से 19 करोड़ की कमाई कर ली है।