फिल्म पद्मावत बड़े विवादों के बाद 25 जनवरी को रिलीज हो गई। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म शूटिंग के समय से ही विवादों का शिकार रही। रिलीज के बाद फिल्म के कलाकारों के बीच छोड़ी अनबन भी देखने को मिली।
फिल्म पद्मावत में पहली बार संजय लीला भंसाली के साथ काम कर रहे शाहिद कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया था, फिल्म शूटिंग के दौरान मैंने खुद को आउट साइडर फील किया था। मैं जानता हूं फिल्म में मेरा रोल अंडरडॉग है। मैं खुश हूं कि फिल्म के हीरो को लोगों से इतना प्यार मिल रहा है।
शाहिद के इस बयान के बाद रणवीर सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। रणवीर सिंह ने कहा, मैंने अपनी तरफ से शाहिद का स्वागत करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। मैं एक सपोर्टिव एक्टर की हैसियत से जैसा कर सकता था मैंने वैसा किया।
फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका निभाने वाले रणवीर ने कहा, 'सच कहूं तो मैंने शाहिद का पूरी तरह से दिल खोल कर स्वागत किया ‘पद्मावत’ शाहिद की पहली कॉस्ट्यूम ड्रामा फिल्म है। इसके चलते सेट में कुछ अलग चैलेंज भी सामने आते हैं। यह मैंने भी बाजीराव मस्तानी के दौरान महसूस किया था। इसे मुझे अपनाने में वक्त लगा था। मुझे लगता है कि इस पर वो रिएक्ट कर रहे हैं।'
फिल्म अपनी रिलीज के 11 दिनों में 212 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभा रहे रणवीर सिंह की चौतरफा तारीफ हो रही है।