फिल्म टाइगर जिंदा है के बाद सलमान खान एक बार फिर बड़ा धमाका करने वाले हैं। बता दें कि सलमान की इस साल ईद पर एक और ब्लॉकबस्टर फिल्म आने वाली हैं। खबर है कि ये फिल्म सलमान की सबसे महंगी फिल्म होगी....
जी हां, सलमान खान फिल्म सुल्तान, टाइगर जिंदा है के बाद डायरेक्टर अली अब्बास जफर के साथ एक बार फिर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। बता दें कि जफर ने सलमान को लेकर फिल्म 'भारत' पर प्रोजेक्ट तैयार किया है। जिसका बजट सलमान की सभी फिल्मों से अब तक सबसे ज्यादा होगा।
बता दें कि फिल्म भारत का बजट 200 करोड़ रुपये होगा। इसकी वजह ये है कि फिल्म में सलमान खान पांच अलग-अलग लुक में नजर आएंगे और फिल्म की कहानी में एक आदमी के 17 से 70 साल की स्टोरी पेश करेगा। जिसके लिए उन्हें ग्राफिक्स और वीएफएक्स पर भारी पैसा खर्च करना पड़ेगा।
बता दें कि रजनी कांत और अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म 2.0 का बजट 450 करोड़ रुपये हैं। वहीं टाइगर श्रॉफ की एक्शन फिल्म बागी टू भी अब तक सबसे महंगी एक्शन फिल्म होगी। लेकिन शाहरुख की जीरो का बजट 180 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।
इतना ही नहीं आमिर और अमिताभ स्टारर फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान का बजट 210 करोड़ रुपये होगा। बता दें कि यशराज बैनर की टाइगर जिंदा है कि बाद यह सबसे पहली मंहगी फिल्म होगी। वहीं, सलमान की 'रेस 3' भी मल्टी स्टारर होने की वजह से बड़े बजट पर तैयार होगी।