ऑस्कर को एंटरटेनमेंट जगत की सबसे बड़ी ट्रॉफी मानी जाती है। यह अवॉर्ड जीतना दुनिया के हर कलाकार का सपना होता है। कुछ कलाकार इसे जीतने के लिए अपनी पूरी जिंदगी लगा देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस ट्रॉफी की कीमत कितनी है?
ऑस्कर को भले ही फिल्म की दुनिया की सबसे बड़ी ट्रॉफी माना जाए, लेकिन इसकी कीमत सिर्फ इतनी कम होती है कि दाम सुनकर आप चौंक जाएंगे। इस बनाने में बहुत खर्चा आता है लेकिन इसकी कीमत मात्र 1 डॉलर होती है। भारतीय मुद्रा के अनुसार इसकी कीमत करीब 71 रुपए है।
ऑस्कर की ट्रॉफी को बनाने में 400 अमेरिकी डॉलर की लागत आती है, लेकिन एक नियम के मुताबिक नीलामी के लिए भेजे जाने से पहले एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंस को इस ट्रॉफी की पेशकश करना जरूरी है।
इस नियम के समर्थकों में से एक ऑस्कर विजेता स्टीवन स्पीलबर्ग ने बेट्टे डेविस और क्लार्क गाबले की ऑस्कर प्रतिमाओं को वापस पाने के लिए 13 लाख 60 हजार अमेरिकी डॉलर खर्च किए और फिर उन्हें एकेडमी को वापस सौंपा। इस नियम को 2015 के अदालत के फैसले में भी बरकरार रखा गया है।
महज 1 डॉलर की कीमत वाली इस ट्रॉफी को हासिल करने के लिए हर साल करोड़ों रुपए खर्च किए जाते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक हर साल हॉलीवुड ऑस्कर ट्रॉफी हासिल करने के लिए 6 करोड़ से लेकर 33 करोड़ रुपए तक खर्च करता है।