आक्रोश, अर्द्धसत्य और आरोहण जैसी सार्थक फ़िल्मों में दमदार अभिनय से अपनी पहचान बनाने वाले ओमपुरी का 18 अक्टूबर को जन्मदिन होता है। वह बेशक अब इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन अपने अभिनय की बदौलत लोगों के जहन में आज भी वो जिंदा है। ओमपुरी के साथ जीवन के आख़िरी वक्त में कई विवाद भी जुड़े। इन विवादों के कारण वह कई बार असहज भी हुए। हम आपको बता रहे हैं ऐसे ही चर्चित 5 बयान।
2 of 6
om puri
- फोटो : Social Media
एक टीवी बहस में ओम पुरी ने सरहद पर भारतीय जवानों के मारे जाने पर कहा था, ''उन्हें आर्मी में भर्ती होने के लिए किसने कहा था? उन्हें किसने कहा था कि हथियार उठाओ?'' इस बयान के बाद ओमपुरी के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। बाद में इस मामले में उन्होंने माफी मांगते हुए कहा था, ''मैंने जो कहा उसके लिए काफी शर्मिंदा हूं। मैं इसके लिए सजा का भागीदार हूं। मुझे माफ नहीं किया जाना चाहिए। मैं उड़ी हमले में मारे गए भारतीय सैनिकों के परिवारों से माफी मांगता हूं।''
आमिर खान ने कथित रूप से भारत में बढ़ती असहिष्णुता पर कहा था कि उनकी पत्नी ने एक दिन देश छोड़ने का जिक्र किया था। इस पर ओमपुरी ने कहा था, ''वह हैरान हैं कि आमिर खान और उनकी पत्नी इस तरह से सोचते हैं। असहिष्णुता पर आमिर खान का बयान बर्दाश्त करने लायक नहीं है। आमिर ने बिल्कुल गैरजिम्मेदाराना बयान दिया है। आप अपने समुदाय के लोगों को उकसा रहे हैं कि भैया, या तो तैयार हो जाओ, लड़ो या मुल्क छोड़कर जाओ।''
भारत में गोहत्या पर प्रतिबंध लगाने को लेकर उठे विवाद के बीच ओमपुरी ने कहा था, ''जिस देश में बीफ का निर्यात कर डॉलर कमाया जा रहा है वहां गोहत्या प्रतिबंधित करने की बात एक पाखंडपूर्ण है।''
ये भी पढ़ें- टी-स्टॉल में बर्तन धोकर बीता था ओमपुरी का बचपन, बिना कपड़ों के मिला था शव
ओमपुरी का मोदी पर बयान भी काफी चर्चित हुआ था। उन्होंने कहा था, ''अभी देखिए हमारे पास कोई च्वाइस नहीं है, सिवाय मोदीजी की गोदी में बैठने के बाकी गोदियां हमने देख ली हैं।''