Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   diljit dosanjh visits lakhpat gurudwara sahib at kutch gujrat shares photos in an instagram post

दिलजीत दोसांझ: 200 साल पुराने गुरुद्वारा साहिब लखपत पहुंचे सिंगर, कच्छ से साझा की खूबसूरत तस्वीरें

Thu, 26 Nov 2026 02:27 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Thu, 26 Nov 2026 02:27 PM IST
सार

  • दिलजीत दोसांझ ने हाल में गुजरात के अहमदाबाद में अपना कॉन्सर्ट किया है। 
  • इसके बाद वह कच्छ स्थित एक पवित्र गुरुद्वारे पहुंचे। 
  • यहां उन्होंने गुरुद्वारे में माथा टेका और उसके इतिहास को करीब से महसूस किया। 

विज्ञापन
diljit dosanjh visits lakhpat gurudwara sahib at kutch gujrat shares photos in an instagram post
गुरुद्वारा में दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम- @diljitdosanjh

विस्तार

इन दिनों सिंगर दिलजीत दोसांझ अपने ‘ऑरा टूर’ में काफी व्यस्त हैं। मगर इस बिजी शेड्यूल में से वक्त निकाल कर वो हाल ही में गुरुद्वारा पहुंचे । उन्होंने कच्छ स्थित 200 साल पुराने गुरुद्वारे पहुंचकर वहां की तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर कीं। सोशल मीडिया पोस्ट की पहली तस्वीर में वह गुजरात के कच्छ स्थित लखपत गांव पहुंचे। वहां के गुरु नानक साहब दरबार में वह सिख परिधान में हाथ जोड़े खड़े दिखाई दे रहे है।
विज्ञापन
Trending Videos

diljit dosanjh visits lakhpat gurudwara sahib at kutch gujrat shares photos in an instagram post
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम- @diljitdosanjh

दूसरी तस्वीर में पुराने दरवाजे के सामने
दिलजीत द्वारा पोस्ट की गई दूसरी तस्वीर में एक पुराने दरवाजे के सामने खड़े हुए हैं। जहां पंजाबी भाषा में गुरु नानक के चरणों के बारे में कुछ लिखा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

diljit dosanjh visits lakhpat gurudwara sahib at kutch gujrat shares photos in an instagram post
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम- @diljitdosanjh

नानक के दरबार में दिलजीत
इस फोटो में दिलजीत गुरु नानक दरबार के अंदर बैठे दिखाई दे रहे हैं। वहीं वह तस्वीर में गुरु चरणों में मन ही मन कुछ कहते दिख रहे हैं।  

विज्ञापन

diljit dosanjh visits lakhpat gurudwara sahib at kutch gujrat shares photos in an instagram post
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम- @diljitdosanjh

सिंगर ने किया गुरुद्वारे का दौरा
इन तस्वीरों में वह गुरुद्वारे के अलग-अलग हिस्सों में घूमते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही वह इसका इतिहास जानने की कोशिश करते भी नजर आ रहे हैं। 


 

diljit dosanjh visits lakhpat gurudwara sahib at kutch gujrat shares photos in an instagram post
संगत के साथ दिलजीत - फोटो : इंस्टाग्राम- @diljitdosanjh
बीते दिनों सिंगर दिलजीत दोसांझ ने अपने कॉन्सर्ट की कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं । इसके साथ ही उन्होंने अपने फैंस का शुक्रिया भी अदा किया था। उन्होंने लिखा 'अहमदाबाद आपका बहुत-बहुत शुक्रिया। अपने फैंस से बहुत प्यार करता हूं। जो हमेशा सपोर्ट करते हैं। चाहे कुछ भी हो जाए, वे हर हाल में मेरे साथ खड़े रहते हैं।'

diljit dosanjh visits lakhpat gurudwara sahib at kutch gujrat shares photos in an instagram post
गुरुद्वारा में दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम- @diljitdosanjh

क्या है गुरुद्वारे का इतिहास?
इस गुरुद्वारे के बारे में कहा जाता है कि साल पहले गुरु नानक देव जी यहां रुके और साधना की थी। यहां गुरु नानक देव जी की पादुकाएं, पालकी और पुरानी पांडुलिपियां सुरक्षित रखी गई हैं। इस गुरुद्वारे का इतिहास लगभग 500 साल पुराना बताया जा रहा है। वहीं इसकी इमारत 200 साल पुरानी  है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed