एक्ट्रेस और टीएमसी सांसद नुसरत जहां लगातार चर्चाओं में बनी हुई हैं। शपथ ग्रहण में उनके अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया, साथ ही उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं हालांकि शादी को लेकर काफी विवाद भी हो रहा है। नुसरत पर देवबंद के धर्मगुरुओं ने फतवा जारी कर दिया। उनका कहना है कि मुस्लिम लड़कियों को सिर्फ मुस्लिम लड़कों से ही निकाह करनी चाहिए। यही नहीं फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने कहा कि इस्लाम के अनुसार यह शादी मान्य नहीं है। नुसरत जहां ने कोलकाता के बिजनेसमैन निखिल जैन से हिंदू रीति रिवाज से शादी की है। नुसरत जहां के अलावा ऐसी कई एक्ट्रेस रहीं जिनके प्यार के बीच धर्म आड़े नहीं आया।
सांसद नुसरत जहां से पहले ये 4 एक्ट्रेस भी रहीं मिसाल, प्यार के बीच आड़े नहीं आने दिया धर्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Mon, 01 Jul 2019 03:12 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन