कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में हाल ही में कई सितारे स्पॉट हुए। इन सितारों में सबसे ज्यादा लाइमलाइट में टीएमसी सांसद और बंगाली अभिनेत्री नुसरत जहां (Nusrat Jahan) रहीं। पंडाल में नुसरत लाल और पीले रंग की साड़ी में पति निखिल जैन के साथ पहुंचीं। तस्वीरों में नुसरत बला की खूबसूरत लग रही थीं। नुसरत की मेकअप वाली तस्वीर को तो आपने कई बार देखा होगा लेकिन आज हम आपको नुसरत सहित पांच अभिनेत्रियों की बिना मेकअप वाली तस्वीर दिखाते हैं।
2 of 6
Nusrat Jahan without makeup
- फोटो : file photo
नुसरत जहां की अब जरा यह तस्वीर देखिए। इस तस्वीर में नुसरत बिना मेकअप नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को देखकर इतना जरूर कहा जा सकता है कि बिना मेकअप भी नुसरत बहुत खूबसूरत लगती हैं।
3 of 6
kareena kapoor
- फोटो : social media
करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) बिना मेकअप के सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करती रहती हैं। करीना की बिना मेकअप वाली यह तस्वीर खूब वायरल हुई। हालांकि बिना मेकअप सेल्फी में करीना एकदम अलग नजर आ रही हैं।
4 of 6
kajal aggarwal
- फोटो : social media
बॉलीवुड के अलावा काजल अग्रवाल साउथ फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। काजल ने हाल ही में बिना मेकअप तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। अपनी तस्वीर के साथ काजल ने लिखा कि 'लोग अपने आपको और ज्यादा खोज नहीं सकते। हम एक ऐसी दुनिया में रहते हैं जहां लोग बाहरी खूबसूरती पाने के लिए पागल हैं क्योकि सोशल मीडिया पर ऐसी खूबसूरती को और ज्यादा बढ़ावा दिया जाता है। लाखों रुपये कॉस्मेटिक्स और सौंदर्य उत्पादों पर खर्च कर दिए जाते हैं इस वादे के साथ कि एक परफेक्ट बॉडी मिलेगी।'
5 of 6
Sonam Kapoor without makeup
- फोटो : file photo
सोनम कपूर हमेशा परफेक्ट लुक में दिखती हैं। सोनम को आपने कई बार मेकअप में देखा होगा लेकिन अब जरा बिना मेकअप वाली यह तस्वीर देखिए। एक झलक में उन्हें पहचानना मुश्किल हो सकता है।