29 साल पहले सलमान खान ने सूरज बड़जात्या के साथ 'मैंने प्यार किया' फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। सलमान खान को 'प्रेम' नाम इन्हीं की फिल्मों से मिला। सलमान खान सूरज के साथ अब तक 4 फिल्मों में काम कर चुके हैं। बड़जात्या के साथ सलमान की आखिरी फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' थी। इस फिल्म के रिलीज के 3 साल बाद इससे जुड़ा बड़ा खुलासा हुआ है।
बॉलीवुड में सलमान और सूरज बड़जात्या की जोड़ी काफी फेमस है। इन दोनों ने एक साथ अब तक महज 4 फिल्में की हैं और चारों ब्लॉकबस्टर रहीं। वहीं अब इस फिल्म से जुड़ी ऐसी खबर सामने आई है जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। 'प्रेम रतन धन पायो' में सलमान खान के अपोजिट सोनम कपूर थीं, लेकिन क्या आपको पता है इस फिल्म के लिए सोनम पहली पसंद नहीं थीं।
सूत्रों की मानें तो सोनम से पहले दीपिका पादुकोण को यह फिल्म ऑफर हुई थी लेकिन कुछ वजह से दीपिका ने ऑफर ठुकरा दिया था। जब इस बारे में डीएन ने दीपिका पादुकोण से बात की तो उन्होंने कहा - 'फिल्म हमेशा उनकी होती है जो उन्हें करते हैं। उसके बाद यह मैटर नहीं करता कि किसने फिल्म की और किसे पहले ऑफर हुई थी। इसलिए मैं सिर्फ उन्हीं फिल्मों के बारे में बात करती हूं जो मुझे ऑफर हुई हों।'
'प्रेम रतन धन पायो' में पहली बार सोनम कपूर ने सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर की थी। दिलचस्प बात यह है कि 'हम आपके हैं कौन' के बाद 'प्रेम रतन धन पायो' में सूरज और सलमान ने 16 साल बाद काम किया था। इस फिल्म ने 400 करोड़ की कमाई की थी। आपको बता दें, सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' 15 जून को रिलीज हो रही है तो वहीं ऐसी खबरें आ रही हैं कि दीपिका पादुकोण हॉलीवुड फिल्म 'xxx' के सीक्वेल में नजर आ सकती हैं।