फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिर्फ संजय दत्त नहीं, इस बॉलीवुड एक्टर का भी बेस्ट फ्रेंड है 'कमली', सामने आया सबूत

Sat, 07 Jul 2018 03:24 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 07 Jul 2018 03:24 PM IST
विज्ञापन
Not only sanjay dutt Paresh Ghelani aka kamli has strong bond with actor Madhavan here is the proof
sanjay dutt and paresh gehlani
यह बात अब सार्वजनिक हो चुकी है कि फिल्म संजू में संजय दत्त के बेस्ट फ्रेंड कमली का किरदार बिजनेसमैन परेश गिलानी से प्रेरित है। हालांकि, फिल्म में दिखाए गए कमली के किरदार को संजय दत्त के दो-तीन दोस्तों और उनके साथ घटी घटनाओं को जोड़कर तैयार किया गया है, मगर सबसे ज्यादा हिस्सा परेश से ही प्रेरित है। जैसे ही फिल्म रिलीज हुई, संजय दत्त के कमली यानि परेश गिलानी की भी चर्चा शुरू होगी।
Not only sanjay dutt Paresh Ghelani aka kamli has strong bond with actor Madhavan here is the proof
Paresh Ghelani
मीडिया में आए दिन संजय दत्त के साथ परेश गिलानी की तस्वीरें आ रही हैं। फिल्म संजू देखने के बाद परेश गिलानी ने संजय दत्त के लिए खुला खत लिखा है। यही नहीं, फिल्म की रिलीज के ठीक एक दिन बाद ही परेश ने अपना ट्विटर अकाउंट भी खोल लिया। हालांकि, सिर्फ संजय दत्त ही इकलौते ऐसे बॉलीवुड एक्टर नहीं हैं, जिनसे परेश की गहरी दोस्ती है।
Not only sanjay dutt Paresh Ghelani aka kamli has strong bond with actor Madhavan here is the proof
Paresh Ghelani
बॉलीवुड एक्टर आर माधवन भी परेश गिलानी के जिगरी यार हैं। इसका खुलासा खुद एक्टर ने किया है। उन्होंने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह परेश गिलानी के साथ नजर आ रहे हैं। फोटो के साथ माधवन ने लिखा, 'आखिरकार आप यहां(सोशल मीडिया) पर आ ही गए। दोस्तों, स्वागत करो उस शख्स का जो मेरे लिए सगे भाई से भी बढ़कर है, मेरी प्रेरणा और आदर्श है, फिल्म संजू का असली कमली। माफ करना भाई, दुनिया आपके बारे में जानना चाहती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Not only sanjay dutt Paresh Ghelani aka kamli has strong bond with actor Madhavan here is the proof
sanjay dutt and paresh gehlani

इसके जवाब में परेश गिलानी ने लिखा, 'मैडी मेरे भाई...यह आपका प्यार है...इन शब्दों के लिए शुक्रिया भाई। ऐसे बच्चे जैसा महसूस हो रहा है जो स्कूल में दाखिल हो रहा है और वहां कोई उसकी स्वागत करने के लिए कोई मौजूद है है। मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं। '

विज्ञापन
Not only sanjay dutt Paresh Ghelani aka kamli has strong bond with actor Madhavan here is the proof
संजय दत्त और परेश गिलानी

गुजराती मूल के परेश गिलानी अमेरिका के लॉस एंजेलिस में रहते हैं। वह 'मून एक्सप्रेस', 'एक्सप्राइज' और 'रैडिममुने' जैसी कंपनियों से जुड़े हैं। संजय दत्त के साथ उनकी मुलाकात स्कूल में हुई। दोनों एक दूसरे को बचपन से जानते हैं। कहा जाता है कि परेश स्वभाव से बेहद शर्मीले हैं, इसलिए स्पॉटलाइट में आने से बचते रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed