ऐश्वर्या राय नेटवर्थ: कितनी दौलत की मालकिन हैं 'हुस्न की मलिका'? फिल्मों के अलावा इन सोर्स से होती है आमदनी
- Aishwarya Rai Bachchan Net Worth: अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन का आज जन्मदिन है। वे आज 53 वर्ष की हो गई हैं।
- साल 1994 में विश्व सुंदरी का खिताब हासिल करने वाली ऐश्वर्या ने कई चर्चित फिल्मों में काम किया है।
- अभिनेत्री अकूत संपत्ति की मालकिन है। वे फिल्मों के अलावा विज्ञापनों से भी अच्छी कमाई करती हैं। जानिए उनकी टोटल नेटवर्थ
विस्तार
आज 01 नवंबर को अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन अपना जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने साउथ से लेकर बॉलीवुड तक कई चर्चित फिल्मों में काम किया है। कई इंटरनेशल फैशन इवेंट में अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर वे जान फूंक देती हैं। उनकी खूबसूरती के चर्चे होते हैं। अभिनय से वे फैंस पर जादू कर देती हैं। इसी के साथ वे दौलत के मामले में भी कम नहीं हैं। कितनी है ऐश्वर्या की नेटवर्थ? जानिए
तीन दशक से सिनेमा की दुनिया में काबिज ऐश्वर्या
साल 1994 में ऐश्वर्या राय बच्चन ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता। फिर उन्होंने 1997 में तमिल फिल्म 'इरुवर' से अभिनय की शुरुआत की। इसी साल उन्होंने हिंदी सिनेमा में भी फिल्म 'और प्यार हो गया' से कदम रखे। अभिनय की दुनिया में वे करीब तीन दशक से सक्रिय हैं। उनका जादू आज भी बकरार है।
कितनी है टोटल नेटवर्थ
ऐश्वर्या राय बच्चन फिल्मों से मोटी फीस लेती हैं। मगर, फिल्मों के अलावा अन्य स्रोतों से भी उनकी अच्छी-खासी आमदनी होती है। वे एक्टिंग के साथ ही विज्ञापनों में भी नजर आती हैं, जहां उनकी फीस काफी तगड़ी है। इसके अलावा कई इंटरनेशनल ब्यूटी ब्रांड्स के साथ भी वे जुड़ी हुई हैं।
- सेलिब्रिटी नेट वर्थ के अनुसार, ऐश्वर्या राय बच्चन की अनुमानित संपत्ति करीब 100 मिलियन डॉलर है। करीब 900 करोड़ रुपये।
- यह आंकड़ा भारतीय सिनेमा में उनके 28 वर्षों के फिल्मी करियर और कई इंटरनेशनल ब्रांड्स के साथ उनके जुड़ाव के कारण है।
- भारत के बाहर भी उनकी अच्छी फैन फॉलोइंग है, जिसके चलते कई ग्लोबल कंपनियों के साथ भी वे जुड़ी हुई हैं।
- उन्होंने कई इंटरनेशनल इवेंट्स में भी भारतीय सिनेमा को रिप्रेजेंट किया है।
कितनी लेती हैं फिल्मों के लिए फीस?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐश्वर्या राय बच्चन एक फिल्म के लिए करीब 10 करोड़ रुपये फीस लेती हैं। वहीं, एक ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए उनकी फीस पांच से सात करोड़ रुपये है। ऐश्वर्या की चर्चित फिल्मों की बात करें तो, 'मोहब्बतें', 'ए दिल है मुश्किल', 'उमराव जान', 'देवदास', 'धूम', 'गुरु', 'जोधा अकबर', 'ताल' और 'पोन्नियिन सेलवन' में उन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों पर छाप छोड़ी है।