फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KBC की शूटिंग शुरू होते ही आया अमिताभ का ब्लॉग, शाहरुख का बर्थडे प्लान लीक? पांच खबरें

Wed, 23 Oct 2019 09:26 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Wed, 23 Oct 2019 09:26 PM IST
विज्ञापन
News Capsule Amitabh KBC 11 Commando 3 Vidyut Anushka Sharma Gauri Khan Shah Rukh Khan Ujda Chaman
अमिताभ बच्चन और उजड़ा चमन का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड और टीवी के गलियारों में हर वक्त कुछ न कुछ नया होता रहता है। कभी किसी फिल्म का पोस्टर, टीजर या ट्रेलर सामने आता है तो कोई सेलेब्स किसी नए लुक में नजर आता है। ऐसे में इस पैकेज में हम आपको बताते हैं संक्षिप्त में  पांच खबरें...

News Capsule Amitabh KBC 11 Commando 3 Vidyut Anushka Sharma Gauri Khan Shah Rukh Khan Ujda Chaman
amitabh bachchan - फोटो : social media

केबीसी 11 के सेट पर वापस लौटे अमिताभ बच्चन
करीब एक हफ्ते बाद अमिताभ बच्चन केबीसी 11 के शॉट पर वापस लौट आए हैं। मंगलवार देर रात अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर कुछ फोटोज शेयर किए और लिखा- जी हां...मेहनत के साथ सीखने के लिए वापस लौट आया हूं। आगे बढ़ते कदम, सिर नीचे, पूरा दिन काम में लगाते हुए और 'केबीसी कर्मवीर और सप्ताह के नए ग्रुप के लिए ड्रेसिंग और ब्रीफिंग को तैयार। सेट पर जॉगिंग और हमेशा की तरह बेहद चाहने वाली ऑडियंस का उत्साह और तालियां...बाकी सब भूल गया।' इसके साथ ही अमिताभ ने ट्विटर पर भी फोटोज शेयर करते हुए लिखा- 'वर-संवर के संवार दिया, चेहरे के हर अंग को, अब छोड़ भी दो यारों खेल केबीसी को शुरू करने दो।'
 

News Capsule Amitabh KBC 11 Commando 3 Vidyut Anushka Sharma Gauri Khan Shah Rukh Khan Ujda Chaman
Vidyut Jammwal - फोटो : amar ujala mumbai

कमांडो 3 का टीजर रिलीज
सभी को अपने दमदार एक्शन से कायल करने वाले विद्युत जामवाल की अपकमिंग फिल्म कमांडो 3 का आज टीजर रिलीज हो गया है। टीजर में कमांडो और कमांडो 2 के जिक्र के साथ बताया जा रहा है कि इस बार कमांडो देश के लिए लड़ेगा। कमांडो 3 के एक सीन में विद्युत जोरदार एक्शन करते नजर आ रहे हैं। बता दें कि कमांडो 3 का ट्रेलर कल रिलीज होगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
News Capsule Amitabh KBC 11 Commando 3 Vidyut Anushka Sharma Gauri Khan Shah Rukh Khan Ujda Chaman
Anushka Sharma - फोटो : Social Media

जानें क्यों शाकाहारी हो गई हैं अनुष्का शर्मा
हाल ही में अनुष्का शर्मा ने एलान किया था कि वो शाकाहारी हो गई हैं। ऐसे में उनके तमाम फैंस ये जानना चाह रहे थे कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया। इस बारे में अब सोशल मीडिया पर खुलासा किया है। अनुष्का ने एक फिल्म का ट्रेलर ट्वीट करते हुए लिखा- 'जब से मैं वेजिटेरियन बनी हूं तबसे एक सवाल मुझसे सबसे ज्यादा पूछा गया है, 'तुम्हें अपना प्रोटीन कहां से मिलता है?' द गेम चेंजर्स फिल्म जो कि नेटफ्लिक्स पर मौजूद है, ये उन सारे सवालों का सवाब है।' इसके आगे अनुष्का ने लिखा- 'लेकिन सीरियसली, मैंने ये फिल्म देखी और ये आंखें खोल देती है। ये आपकी मदद करती है फिटनेस और उसके आगे के आयामों को समझने में।'
 

विज्ञापन
News Capsule Amitabh KBC 11 Commando 3 Vidyut Anushka Sharma Gauri Khan Shah Rukh Khan Ujda Chaman
Shah rukh Khan, Gauri Khan - फोटो : social media

कैसे बर्थडे मनाएंगे शाहरुख खान
2 नवंबर को बॉलीवुड के किंग खान का जन्मदिन है। शाहरुख खान के बर्थडे को लेकर अभी से ही सोशल मीडिया पर खुमार चढ़ने लगा है। ऐसे में नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार  शाहरुख बर्थडे पर किसी भी प्रकार के सेलिब्रेशन से दूर रहना चाहते हैं। इस खास दिन पर वह घर पर ही डिनर करेंगे और इस खास दिन को एन्जॉय करेंगे। गौरतलब है कि हर साल शाहरुख के जन्मदिन पर उनके घर मन्नत के बाहर फैंस जमा होते हैं और  शाहरुख बाहर आकर सभी का अभिवादन करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed