फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dabangg 3: ट्रेलर लॉन्च में सलमान की बोलती बंद, इंडस्ट्री की 'मदर टेरेसा' कहे जाने पर दिया ये जवाब

Wed, 23 Oct 2019 09:13 PM IST
Avinash Pal मुंबई टीम, अमर उजाला
मुंबई टीम, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Wed, 23 Oct 2019 09:13 PM IST
विज्ञापन
Dabangg 3 Trailer Event with Salman Khan Sonakshi Sinha Saiee Manjrekar Arbaaz Khan Prabhu Deva
दबंग 3 - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म दबंग की तीसरी किस्त का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है। मुंबई में हुए एक कार्यक्रम में 'चुलबुल पांडे' फिल्म की पूरी टीम के साथ पहुंचे। मीडिया की मौजूदगी में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया। ट्रेलर में सलमान खान फिर एक बार सुपर कॉप अवतार में नजर आए। वहीं सोनाक्षी सिन्हा, 'रज्जो' के रोल में दर्शकों की दिलों की धड़कने तेज बढ़ाती दिखीं। कार्यक्रम में महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर ने भी खूब लाइम लाइट बटोरी। ट्रेलर में वह फ्लैशबैक में सलमान खान के साथ रोमांस करती नजर आ रही हैं।

Dabangg 3 Trailer Event with Salman Khan Sonakshi Sinha Saiee Manjrekar Arbaaz Khan Prabhu Deva
दबंग 3 - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया से बातचीत के दौरान सलमान से यह सवाल किया गया कि आपने सोनाक्षी और सई के साथ फिल्म जगत में करीब-करीब 50 एक्टर्स को मौका दिया है, तो क्या आपको हिंदी फिल्म जगत की 'मदर टेरेसा' कहना सही होगा? इस सवाल पर सलमान समेत कार्यक्रम में मौजूद सभी लोग हंसने लगे। हालांकि सलमान ने इस सवाल का जवाब हंसी मजाक करते हुए टाल दिया और कहा कि इस सवाल की जगह मैं आपको दूसरा सवाल पूछने के लिए देता हूं कि मैं शादी कब करूंगा?  इसके साथ ही कार्यक्रम में टी-सीरीज के मालिक गुलशन कुमार ने बताया कि फिल्म के सभी गानें उन्हें पसंद आए हैं। खास तौर पर 'मुन्ना बदनाम' गाना तो टी सीरीज के दूसरे गानों की तरह ही धमाल मचाने को तैयार है।  

Dabangg 3 Trailer Event with Salman Khan Sonakshi Sinha Saiee Manjrekar Arbaaz Khan Prabhu Deva
दबंग 3 - फोटो : सोशल मीडिया

अरबाज खान ने बताया कि इस पार्ट में सलमान खान ने पिछले पार्ट्स से भी अधिक मेहनत की है। एक्टिंग के अलावा वह फिल्म निर्माण से जुड़ी दूसरी चीजों का भी हिस्सा रहे। दबंग 3 से जुड़ी सबसे बड़ी बात यह है कि इस फिल्म की स्क्रीप्ट खुद सलमान खान ने लिखी है। बातचीत के दौरान सोनाक्षी सिन्हा ने बताया कि उन्हें ऐसा महसूस हो रहा है कि यह उनकी पहली फिल्म का ट्रेलर लॉन्च है। 3 मिनट 22 सेकेंड के इस ट्रेलर में चुलबुल पांडे से दबंग चुलबुल पांडे बनने की कहानी को दर्शाया गया है। देखना दिलचस्प होगा 20 दिसंबर को फिल्म रिलीज होने के बाद दर्शकों की कैसी प्रतिक्रिया रहती है। 

पढ़ें: 'दबंग 3' का ट्रेलर हुआ रिलीज, चुलबुल अंदाज में एक्शन करते नजर आए सलमान खान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed