देशभर में एक बार फिर शादी का सीजन शुरू हो चुका है। आम से लेकर खास सभी जोड़े इस मौके पर एक- दूसरे के साथ शादी की रस्में निभा रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड की कई मशहूर जोड़िया भी इस अवसर शादी के बंधन में बंधते जा रहे हैं। इसी क्रम में बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और उनकी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा आखिरकार शादी कर ली है। इस कपल में 15 नवंबर, सोमवार को इस जोड़े ने चंडीगढ़ के सुखविलास में सात फेरे लिए।
न्यूली वेड्स: पत्रलेखा की चुनरी पर टिकीं सबकी निगाहें, राजकुमार राव के लिए लिखवाया खास मैसेज
सामने आई तस्वीरों में पत्रलेखा दुल्हन के जोड़े में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। हालांकि, इन तस्वीरों में सभी का ध्यान एक्ट्रेस की चुनरी ने अपनी ओर आकर्षित किया। दरअसल, राजकुमार की दुल्हनिया पत्रलेखा ने शादी के दौरान एक चुनरी ओड़ रखी थी। इस चुनरी में बंगाली भाषा में कुछ लिखा हुआ था। पत्रलेखा की यह चुनरी देख फैंस गूगल पर इनबंगाली पंक्तियों का मतलब ढूंढ़ने लगे।
दरअसल, पत्रलेखा ने अपने पति अभिनेता राजकुमार राव के लिए एक वादा गढ़वाया था। पत्रलेखा ने अपनी चुनरी में लिखवाया - 'अमर पोरन भौरा भालोबासा अमी तोमे सोमोरपोन कोरिलम'। इस वाक्य का हिंदी में मतलब है- 'प्यार से भरे इस दिल के साथ, मैं खुद को तुम्हें सौंपती हूं।' पत्रलेखा का यह खूबसूरत वादा लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
View this post on Instagram
पत्रलेखा अपनी शादी के इस खास मौके पर सब्यासाची का लहंगा पहनी नजर आईं। इस बारे में उनकी एक बेहद खास दोस्त ने यह खुलासा किया है कि पत्रलेखा हमेशा से अपनी शादी पर सब्यासाची का लहंगा पहनने का ख्वाब देखती थीं। इससे पहले सब्यसाची ने अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का लहंगा भी डिजाइन किया था, जिसमें सौभाग्यवती भव लिखा था।
इंस्टाग्राम पर अपनी शादियों की फोटोज शेयर करते हुए राजकुमार ने लिखा, 'आखिरकार 11 साल की दोस्ती, प्यार, रोमांस और मस्ती के बाद... मैंने अपनी सबकुछ के साथ शादी कर ली है। मेरी सोलमेट, मेरी सबसे अच्छी दोस्त, मेरी परिवार। आज तुम्हारा पति कहलाने से बड़ी कोई खुशी नहीं है।' वहीं, पत्रलेखा ने फोटो शेयर करते हुए लिखा 'आज सब कुछ... मेरा प्रेमी, अपराध में मेरा साथी, मेरा परिवार, मेरी आत्मा ... पिछले 11 सालों से मेरा सबसे अच्छा दोस्त! आपकी पत्नी होने से बड़ी कोई भावना नहीं है!'
View this post on Instagram